चुनाव

“लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आ गया है”, चुनाव की तारीखों के ऐलान पर पीएम मोदी ने कही ये बातें

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विज्ञान भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए चुनाव की तारीखों के बारे में जानकारी दी. देश में 7 चरणों में मतदान होगा. पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. 1 जून को सातवें यानी कि आखिरी चरण का मतदान होगा. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

चुनाव की तारीखों के ऐलान पर पीएम मोदी ने खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आ गया है. EC ने 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हम, भाजपा-एनडीए, चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हम सभी क्षेत्रों में सुशासन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए की गई सेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं.”

15 मार्च को दो चुनाव आयुक्तों ने संभाला कार्यभार

कल शुक्रवार (15 मार्च) ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले चयन पैनल ने गुरुवार (14 मार्च) को दोनों को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था. शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Date 2024 Live: सात चरणों में होंगे चुनाव, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 4 जून को मतगणना और नतीजे

पिछली बार 7 चरणों में हुए थे चुनाव

मालूम हो कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव सात चरण में कराए गए थे. पिछली बार इसको लेकर 10 मार्च को चुनाव आयोग ने डेट की घोषणा की थी. पिछली बार पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी. परिणाम 23 मई को आए थे. 2019 में हुए चुनाव के समय देश में 91 करोड़ से अधिक मतदाता थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था. वहीं इस बार भी अधिक से अधिक वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें, इसको लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

7 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

8 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

8 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

8 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

8 hours ago