Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस पर सुदेश कटारिया का हमला, भाजपा शासन में बाबा साहेब की गूंज हर घर तक पहुंची

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा शासन में बाबा साहेब अंबेडकर की विचारधारा को घर-घर पहुंचाया गया है और दलितों को मिला है सम्मान व अवसर.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ऊर्जा, आवासन तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्या मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा की संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को राजनीति में आने से रोकने के लिए कांग्रेस ने तमाम मर्यादाओ को तार तार करते हुए उनके वजूद पर लगातार हमला करती रही. लेकिन आज भाजपा के शासनकाल में बाबा साहेब की गूंज घर घर तक पहुंच गई है ओर यही कांग्रेस राजनीति में अब जिंदा लाश के अलावा कुछ नही है.

सुदेश कटारिया शनिवार को अम्बाला के एक पैलेस में संविधान सम्मान समारोह समिति अम्बाला के अध्यक्ष एवं समाज सेवी डॉ कपूर सिंह के नेतृत्व में जनसभा को सम्बोधित किया. इस मौके पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष विरेन्द्र बड़गुज्जर जी,बुलंद शहर से संत वीरसिंह हितकारी जी महाराज,1008 संत महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ जी निराकारी जागृति मिशन खतौली अम्बाला शहर, एससी सरपंच एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे.

कांग्रेस पर सुदेश कटारिया का तीखा हमला

सुदेश कटारिया ने कहा कि भारत का संविधान हमारा स्वाभिमान है इसी पवित्र सोच को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने हरियाणा में मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में समाज के अंतिम व्यक्ति को समानता का सम्मान दिलाया. जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं. इसलिए हरियाणा के विकास मॉडल की पूरे देश में सराहना हो रही है. जिसका सबसे बड़ा प्रमाण नो पर्ची नो खर्ची की सोच से मैरिट के आधार पर दलित परिवारों के हजारों युवाओं को मिलने वाली नौकरी है.

उन्होंने कहा की 2014 में जब मनोहर लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने राजनीति रिवायत में बदलाव करते हुए अंत्योदय उत्थान की ओर कदम बढ़ाया. इस कदम का सबसे ज्यादा फायदा समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े दलित वर्ग को मिला. मिशन मेरिट से दलितों को सबसे ज्यादा नौकरियां मिली तो ट्रिपल इंजन की सरकार में दलितों का राजनीति प्रतिनिधित्व बढ़ा. सुदेश कटारिया ने हाथ जोड़कर महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं के स्वागत का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

सुदेश कटारिया ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है. इसमें दलित वर्ग का सबसे बड़ा योगदान रहा है. साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की जनकल्याणकारी नीतियां भी आधार बनी हैं. जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं.

पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को मिलेगी छत

सुदेश कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र में मनोहर लाल को ऊर्जा के साथ आवासन एवं शहरी विकास का जिम्मा सौंपा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ आवास देने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं रियायती दरों पर शहरी क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्लाट भी मुहैया करवाए जा रहे हैं. इसके साथ ही ग्राम पंचायत में गरीबों को 100-100 गज के प्लाट दिए जा रहे हैं. कटारिया का कहना था कि प्रधानमंत्री सूर्य योजना के तहत गरीबों के घरों में सौलर लगाकर बिजली बिल शून्य करने की भी योजना की शुरुआत की गई है.

पत्रकारों से बात करते हुए सुदेश कटारिया ने कहा कि अब घरानों की राजनीति नहीं, जन सम्मान की राजनीति का दौर है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति पर घरानों का राज था, लेकिन वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार और मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद घरानों की राजनीति न केवल समाप्त हुई है, बल्कि राजनीति का नया दौर शुरू हुआ, वह था अंत्योदय उत्थान, मिशन मेरिट और पोर्टल के जरिये घर बैठे योजनाओं का लाभ पहुंचाना. सुशासन और शासन का आधार बने मनोहर मॉडल आज दूसरे प्रदेशों के लिए भी अनुसरण कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कटरा-श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा करेंगे कमांडो, शुक्रवार को पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital