NCB Bust Drug Racket: दिल्ली जोनल यूनिट की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक ऐसा खुलासा किया है जो सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज की चेतना को भी झकझोर देता है. दवाएं जो इलाज के लिए बनी होती हैं, उन्हें नशे का ज़रिया बना दिया गया. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फैले एक अंतरराज्यीय गिरोह ने फार्मास्युटिकल दवाओं का अवैध निर्माण और वितरण शुरू कर रखा था, जिसमें कोडीन फॉस्फेट, अल्प्राजोलम और स्यूडोएफ़ेड्रिन जैसी नशीली दवाएं शामिल थीं.
ऑपरेशन की शुरुआत जनवरी 2025 में दिल्ली के एक कुरियर सेंटर से हुई जब 3.6 किलोग्राम कोडीन टैबलेट्स पकड़ी गईं. धीरे-धीरे जांच ने एक खतरनाक जाल का खुलासा किया, जिसमें हरिद्वार की एक अवैध दवा फैक्ट्री शामिल थी. 6 जून को उस लैब पर छापा मारकर NCB ने उसे बंद कराया. यह लैब बिना किसी वैध लाइसेंस के चल रही थी और वहां बड़े पैमाने पर साइकोट्रॉपिक दवाएं बनाई जा रही थीं.
छापेमारी के दौरान कुल 9.144 किलोग्राम अल्प्राजोलम, 2.360 किलोग्राम कोडीन फॉस्फेट, लगभग 10,000 ब्रांडेड टैबलेट्स, 1.383 किलोग्राम स्यूडोएफ़ेड्रिन और 130 किलोग्राम से अधिक कच्चा माल बरामद किया गया. इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
NCB को संदेह है कि इस गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं. सवाल यह है कि बिना लाइसेंस के ये लैब कैसे सालों तक चलती रही? किसकी मिलीभगत थी? और सबसे अहम — क्या हम अपने युवाओं को ऐसी जहरीली दवाओं से बचा पाएंगे?
यह ऑपरेशन एक चेतावनी है — दवाओं का गलत इस्तेमाल उतना ही खतरनाक है जितना किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन. अब वक्त है कि समाज, सरकार और व्यवस्था — तीनों को मिलकर नशे के इस नए रूप से लड़ने के लिए कमर कसनी होगी.
यह भी पढ़िए: रील बनाने के चक्कर में महिला ने चुरा लिए 5 करोड़, हुई 28 महीनों की जेल
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…