महाठग सुकेश का एक और लेटर
मनी लॉन्ड्रिंग मामले का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर लगातार आप के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. एक बार फिर सुकेश के लेटर ने दिल्ली की सियासत को गर्मा दिया है. अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ महाठग सुकेश का एक और लेटर बम सामने आया है. सुकेश ने अपने वकील अशोक सिंह के जरिये इस लेटर को जारी किया है. इसमें सुकेश चंद्रशेखर ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की चुनौती दी है. और कहा कि मैं अपना पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के सजेशन का स्वागत करता हूं.
‘पॉलीग्राफी टेस्ट कराने को तैयार’
सुकेश के लेटर में उसने कहा कि ये जो इल्जाम है मैं बीजेपी के कहने पर आरोप लगा रहा हूं ये बिल्कुल गलत है. मैं खुद पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं. अगर वो दोनों टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं तो ये होना चाहिए. सुकेश ने कहा कि तीनों का पॉलीग्राफी टेस्ट साथ में हो और इसका लाइव टेलीकास्ट भी किया जाए. जिससे अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन का सच देश के सामने आए.
‘पैसा देकर छपवाई खबर’
इस लेटर में महाठग सुकेश ने दावा किया है कि उसके जानकर पीआर एजेंट के जरिये कई नामी मैगजीन और न्यूज पेपर में पैसे देकर दिल्ली के स्कूलों के प्रोमोशन की पेड न्यूज छपवाई गई. साथ ही सुकेश ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए करोड़ों की घड़ी दुबई से मंगवाई और गिफ्ट में दी.
‘मुझ से तोहफे में ली करोड़ों की घड़ी’
सुकेश ने अपने लेटर में लिखा कि केजरीवाल जी आपको वो घड़ी तो याद ही होगी जिसका स्ट्रैप बदलने के लिए अपने पर्सनल स्टाफ को दुबई चार्टेड प्लेन से भेजा था और उसी दिन आप तक पहुंचाया था. आपको घड़ी का स्ट्रैप बदलने के लिए आपके ज्योतिष ने कहा था. आपने व्हाट्सऐप पर मुझे पटेक फ्लिप और कार्टियर पेंथर वुमेन्स एडिशन घड़ियां लाने को कहा था.जो मैंने आपके लिए खरीदी थी. आप दोनों को मुझ से करोड़ों की घड़ियां ली और अब आप मुझे महाठग कहते हो.
बता दें कि पिछले कई दिनों से सुकेश चंद्रशेखर लगातार विस्फोटक लेटक के जरिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं. जिसका फायदा बीजेपी उठा रही है. सुकेश के केजरीवाल और सतेंद्र जैन पर लगाए आरोपों को लेकर लगातार बीजेपी आप पर हमलावर है
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…