देश

महिला का अधजला शव मिलने पर मचा कोहराम, थाना प्रभारी के इस बयान पर भड़के ग्रामीण; पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

रिपोर्ट- पंकज


वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के महिसौर गांव में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चार दिन से लापता 37 वर्षीय रीता देवी का अधजला शव खेत से बरामद हुआ है. इस घटना के बाद न सिर्फ परिवार में कोहराम मच गया है, बल्कि गांव में भी तनाव का माहौल बन गया है.

जानकारी के मुताबिक, बखरी बराई गांव के रहने वाले जगत राय की बेटी रीता देवी की शादी साल 2007 में महिसौर गांव के पप्पू राय उर्फ नंद किशोर राय से हुई थी. रीता के पिता और मायके पक्ष का कहना है कि वह 5 जून की रात से ही अचानक लापता हो गई थीं. जब काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला तो 6 जून को परिजन सीधे ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां घर पर ताला लटका मिला और सभी लोग गायब थे.

इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.

खेत में मिला अधजला शव

चार दिन बाद गांव से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में रीता देवी का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि शव के अवशेषों को बोरे में भरकर करीब 200 मीटर दूर एक गड्ढे में भी फेंका गया था. शव की पहचान बाद में रीता देवी के रूप में हुई, जिसके बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई.

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पहले यह कहानी बनाई गई कि रीता देवी ने सल्फर खाकर आत्महत्या कर ली और यहां तक कि अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. लेकिन अधजला शव मिलने के बाद यह पूरी कहानी संदिग्ध हो गई है और कई सवाल खड़े हो गए हैं.

परिवार की एक सदस्य रेखा देवी ने आरोप लगाया है कि पति पप्पू राय ने पहले दूसरी शादी कर ली थी और रीता को अपने साथ नहीं रखना चाहता था. इसी विवाद और रंजिश के चलते हत्या कर शव को जलाने और छिपाने की कोशिश की गई.

पुलिस की टिप्पणी पर मचा बवाल

जब शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए. इसी दौरान थाना अध्यक्ष चांदनी सवारियां की एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने तेज धूप का हवाला देते हुए जल्द काम निपटाने की बात कही, जिस पर ग्रामीण भड़क गए. लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और लापरवाही व संवेदनहीनता का आरोप लगाया.

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बीकानेर पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन के बाद छह महिलाओं की हालत बिगड़ी, जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

16 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

16 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

24 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

42 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

54 minutes ago