दुनिया

चीख उठा पीओके! प्रदर्शन कर रहे निहत्थे लोगों पर पाक फौज ने बरसाई गोलियां, 19 बच्चों और 7 महिलाओं की मौत

PoK Protest Firing: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मासूम कश्मीरी जनता पर पाकिस्तानी सेना ने जमकर गोलीबारी कर दी. इस दौरान कुल 26 लोग मारे गए, जिसमें 7 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं. पाकिस्तानी सेना की इस बेरहम कार्रवाई ने पीओके में आम लोगों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रदर्शन जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) की तरफ से किया जा रहा था. जिसे पाकिस्तानी सेना ने बड़ी बेरहमी से कुचल दिया. रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रदर्शन पीओके में बढ़ते मानवाधिकार उल्लंघन, महंगाई, बेरोजगारी सहित आर्थिक बदहाली को लेकर बुलाया गया था. प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से अपने अधिकार और बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे थे.

निहत्थे लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग

जिसपर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की अंधाधुंध फायरिंग ने पूरे पीओके को हिंसा में झोंक दिया. पाक सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए. जिसमें 19 बच्चे और 7 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं. हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस प्रदर्शन को कुचलने के लिए पाकिस्तान ने 14000 अतिरिक्त सुरक्षाबलों को पीओके में भेजा था. सुरक्षाबलों ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. हालात ये थे कि मृतकों के शोक सभा में शामिल लोगों पर भी ओपन फायर किया गया.

पाक फौज ने की थी पूरी प्लानिंग

पीओके में हो रहे इस बड़े स्तर के प्रदर्शन को कुचलने के लिए पाकिस्तानी फौज ने पहले से ही प्लानिंग की थी. कार्रवाई की तस्वीरें, वीडियो समेत अन्य सबूत पाकिस्तान से बाहर ना जा पायें इसको लेकर कम्युनिकेशन ब्लैकआउट भी कर दिया गया था. इसके अलावा इंटरनेट सहित कई संचार साधनों को भी बंद कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- बिना एंटीडोट वाला केमिकल: जिस ‘जहर’ को दुनिया के 74 देश बैन कर चुके, उसे भारत के खेतों में क्‍यों उड़ेला जा रहा?

इसी बीच भारत सरकार ने भी पीओके की स्थिति को लेकर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाने के लिए फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

19 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

29 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago