देश

Bihar News: Chandan Mishra murder केस में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी Taushif कोलकाता से गिरफ्तार

Bihar News: चर्चित चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी तौशीफ (Taushif) उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से हिरासत में लिया गया है.

मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी

जानकारी के अनुसार, सभी को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार ले जाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सभी आरोपी सीधे तौर पर पटना कांड से जुड़े हुए हैं या नहीं.

पारस हॉस्पिटल में मारी थी गोली

बता दें कि 17 जुलाई को पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पारस हॉस्पिटल में चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) को गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

जांच के बाद तौशीफ हिरासत में

पटना पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, इनपुट और अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच की गई. इसी क्रम में कोलकाता पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से कोलकाता में छापेमारी कर मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह को हिरासत में लिया गया. साथ ही, निशु खान और एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया है.

कहां रची गई हत्या की साजिश ?

शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हत्या की साजिश निशु खान के आवास पर रची गई थी और वारदात को अंजाम मुख्य रूप से तौशीफ ने दिया. पुलिस अब अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े- “दुनिया में कोई भी शक्ति भारत को निर्देश नहीं दे सकती”, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ

पुलिस ने क्या कहा ?

बिहार पुलिस (Bihar Police) ने बताया कि पटना पुलिस सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पटना लाने की तैयारी कर रही है. इस पूरे मामले में कोलकाता पुलिस और एसटीएफ का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा. कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने लगातार पटना पुलिस को हर जरूरी सहयोग प्रदान किया.

आपको बता दें कि बिहार के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा जेल में बंद थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था. इसी दौरान, अपराधियों ने चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

39 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

53 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago