बॉलीवुड में इन दिनों एक ही फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, Saiyaara. चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन Ahaan Panday की ये डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब तारीफ हो रही है. लेकिन फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ एक नया विवाद भी सामने आ गया है.
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस म्यूजिकल लव स्टोरी को जहां एक तरफ ऑडियंस ने सर आंखों पर बिठाया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि ये फिल्म 2004 की फेमस कोरियन फिल्म A Moment to Remember से काफी हद तक मिलती-जुलती है.
कई लोगों ने ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर सीन-टू-सीन तुलना करते हुए पोस्ट शेयर किए हैं और लिखा है कि सैयारा कई मोर्चों पर उस कोरियन फिल्म से “प्रेरित” लगती है. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, “मोहित सूरी सही खेल गए, कोरियन मूवी को थोड़ा रीपैकेज किया और बना दी एक नई बॉलीवुड हिट.”
एक अन्य यूजर का मजाकिया कमेंट था, “कॉपीवुड फिर से एक कोरियन मूवी के साथ लौट आया है.” कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि भले फिल्म कॉपी हो, लेकिन प्रेजेंटेशन और म्यूजिक ने इसे एकदम नया बना दिया है.
हालांकि इन सभी आरोपों पर न तो डायरेक्टर मोहित सूरी और न ही फिल्म के मेकर्स की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया आई है.
विवादों के बावजूद फिल्म ने दो दिनों में ही ₹45 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. दर्शक इसे मोहित सूरी की पुरानी हिट फिल्म आशिकी 2 की तरह इमोशनल और दिल को छूने वाली कहानी बता रहे हैं. गानों की बात करें तो तनिष्क बागची के म्यूजिक ने पहले ही फैंस के दिल जीत लिए थे.
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर क्यों नाराज हुए भाई कुश? ‘सैयारा’ के मेकर्स पर लगाया ये गंभीर आरोप
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…
Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…
West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…
Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…
Bhutan Flash Flood: भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड से…
ISRO Satellite Launch: ISRO आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट…