देश

Mainpuri By-Election : आज से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रकिया शुरु, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट मैनपुरी उपचुनाव के लिए आज से नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत हो रही है. इसके लिए सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए है. भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

सपा के संयोजक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह के गढ़ मैनपुरी में उपचुनाव के लिए आज से नामांकन प्रकिया शुरु हो गई है. जिले के कलक्ट्रेट परिसर में  सभी पार्टीयों के प्रत्याशी नामकंन पत्र भरेंगे. उम्मीदवारों के पास 1 सप्ताह का समय होगा अपने आवेदन पत्र को दाखिल करने का. निर्वाचन आयोग नामांकन पत्र भरने करने की आखिरी तारीख  17 नवंबर तय की है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मैनपुरी के चुनाव के लिए प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम  किए है. नामांकन स्थल को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में बदल दिया गया है. किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो और स्थिति कंट्रोल में रहे इसलिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए है. साथ ही आपत्तिजनक तत्व को रोकने के लिए परिसर के चारो ओर बैरिकेडिंग कराई गई है. इसी कड़ी में नामांकन प्रकिया शुरु होने के एक दिन पहले यानि बुधवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने एएसपी राजेश कुमार के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

25 हजार होगी जमानत राशि

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह से नामांकन प्रकिया शुरु हो चुकी है. अपना आवेदन फॉर्म भरने के लिए  उम्मीदवारों को 25 हजार की जमानत राशि जमा करनी होगी. यह सिर्फ सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों के ऊपर लागू होता है. अगर कोई उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति  कैटगरी से आता है तो उसे 12500 रुपये जमानत राशि के तौर पर जमा करने होंगे. भारतीय चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार अगर कोई प्रत्याशी जमानत राशि नहीं  भरता है तो उसका नामांकन पत्र सत्यापित नहीं माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago