महिला के साथ हुई ठगी
भारत में बढ़ते डिजिटल के साथ-साथ ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है. वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर से एक खबर सामने आई है. पुलिस ने एक 32 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी कि इस युवक ने सेना का जवान बताकर एक महिला साथ ठगी करने का आरोप है.
घाटकोपर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में महिला अपना फ्लैट किराए पर देना चाह रही थी और उसने एक ऑनलाइन संपत्ति पोर्टल पर विज्ञापन दिया था. यही देखकर आरोपी ने उसे फोन किया और दावा किया कि वह भारतीय सेना में काम करता है और उसे किराए के फ्लैट की जरूरत है क्योंकि उसका मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया है.
फिर आरोपी ने महिला से एडवांस किराए देने के लिए बैंक खाते की डिटेल मांगी. जैसे ही महिला ने उसको अपनी डिटेल दी तो चालाकी से उस युवक ने उसके खाते से 88,000 रुपये निकाल लिए महिला के शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस ने मथुरा जिले के मेहराना में उस व्यक्ति का पता लगाया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार कर लिया.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…