देश

Mainpuri Bypolls: सीएम योगी ने शिवपाल को बताया पेंडुलम, बोले- नेताजी के आशीर्वाद से आजमगढ़-रामपुर के बाद मैनपुरी भी जीतेंगे

Mainpuri Elections: मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. 5 दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रचार जोरों पर है. सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया. करहल की चुनावी सभा में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने संसद में कह दिया था कि आएगी तो भाजपा ही.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये उनके आशीर्वाद का ही परिणाम था कि आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए थे. एक बार फिर नेताजी का सपना साकार होने जा रहा है कि जीतेगी तो भाजपा ही. उन्होंने सपा परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास अवसर सबको देता हैं, लेकिन कुछ ही लोग इतिहास बना पाते हैं. मैनपुरी के लोगों के सामने यही अवसर है, चूकना नहीं. सैफई के लोगों ने मैनपुरी के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया. रोजगार, योजनाओं का लाभ छीना.

करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवारवाद पर भी सपा को घेरा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने को समाजवादी कहते हैं लेकिन वास्तविक चरित्र उनका केवल परिवारवाद का है. सब कुछ परिवार का ही चाहिए राष्ट्र अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद सभी परिवार का, परिवार के दायरे से कोई बाहर नहीं निकल पाता.

ये भी पढ़ें: Shivpal Yadav: अखिलेश के साथ आए शिवपाल को योगी सरकार ने दिया झटका, घटाई सुरक्षा, अब Z की जगह मिलेगी Y कैटेगरी सिक्योरिटी

‘शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई’

शिवपाल यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, “पहले जब कोई नौकरी निकलती थी और नौकरी निकलने के बाद चाचा (शिवपाल यादव) वसूली के लिए अलग निकल पड़ते थे और भतीजे (अखिलेश यादव) अलग निकल पड़ते थे। इसके बाद नौजवानों का शोषण होता था और इटावा, मैनपुरी बदनाम होता था.” उन्होंने कहा, “चाचा शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है. बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था, कुर्सी तक नहीं मिली, कुर्सी के हैंडल पर बैठना पड़ा था। जीवन में पेंडुलम कभी नहीं बनना चाहिए। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमारे यहां कोई जाति नहीं, कोई भेदभाव नहीं. हमारे यहां कोई भी कोई पद पा सकते हैं. इसी भाजपा परिवार से मैनपुरी को मिलाने आया हूं. अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है. वहां बहुत विकास हो रहा है. यहां भी विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इसके लिए अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने की जरूरत है. ऐसे नही, जो केवल अपने परिवार के लिए सोचें.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

33 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

44 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

55 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago