चीन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन
China Covid Protest: चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है. तीसरे दिन भी सरकार के विरोध में प्रदर्शन जारी है. बीजिंग और शंघाई समेत कई शहरों में लगो सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे और आजादी के नारों से सड़के गूंज रही हैं. वहीं, जिनपिंग सरकार विरोध की आवाज को दबाने में जुटी है.
चीन के कई शहरों में सरकार की जीरो कोविड नीति के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन (China Covid Protest) हो रहे है. इन सभी में राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पद से हटाने की भी मांग की जा रही है. प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा हुजूम सोमवार को बीजिंग शहर के थर्ड रिंग रोड के पास इकट्ठा हुआ. इस दौरान लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने सरकार के विरोधी नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने ‘हमें मास्क नहीं, हमें आजादी चाहिए’. ‘हमें कोविड टेस्ट नहीं, बल्कि आजादी चाहिए’ के नारे लगाए.
चीन में प्रदर्शन (China Covid Protest) के मद्देनजर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. सरकार किसी भी हाल में इस प्रदर्शन को रोकना चाहती है. इसलिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है. इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भीड़ गए.
तो इस बीच, चीन में कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है. रविवार को करीब 40 हजार नए मामले सामने आए. अगर बीजिंग शहर की बात करें तो लगातार पांचवें दिन करीब चार हजार मामले सामने आए हैं. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के 39,452 नए मामले आए है.
ये भी पढ़ें : China: कोविड लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करने वाला बीबीसी पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस ने की पिटाई
शंघाई के उरुमकी में बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के दौरान एक अपार्टमेंट में आग लग जाने की घटना में मारे गए लोगों की याद में मोमबत्तियां लिए हुए लोगों ने लॉकडाउन के खिलाफ एकजुटता जताते हुए नारे लगाए. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि प्रदर्शन कई घंटे तक हुए. इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…