पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर
Mainpuri Bypolls: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और रामपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी उथलपुथल मचा हुआ है. 5 दिसंबर को मैनपुरी में उपचुनाव होने है. सपा ने अपना उम्मीदवार डिंपल यादव को बनाया है तो वहीं बीजेपी की ओर से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया हैं. इसी बीच पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पार्टी ‘अधिकार सेना’ ने भी रामपुर और मैनपुरी उपचुनावों में अपना उम्मीदवार उतारा है. अब मैनपुरी में अभिताभ ठाकुर की पार्टी के उम्मीदवार के गायब होने का मामला सामने आया है.
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने उम्मीदवार के गायब होने का गंभीर आरोप समाजवादी पार्टी पर लगाया है. पूर्व अधिकारी ने समाजवादी पार्टी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है.अमिताभ ठाकुर का आरोप है कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार काफी डरे हुए हैं. हमारे उम्मीदवारों को स्थानीय सपा नेताओं द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, हमारे उम्मीदवार का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. यह बेहद गंभीर मामला है.
अधिकार सेना के प्रमुख और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के गायब होने और समाजवादी पार्टी के लोकर नेताओं की तरफ से दी जा रही धमकी के मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं पूर्व अधिकारी ने पुलिस प्रशासन से भी इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है.
इस समय मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सिसायत गरमा गई है. मैनपुरी और रामपुर, समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता हैं. मगर सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद और कद्दावर नेता आजम खान को हेट स्पीच में सजा मिलने के बाद ये दोनों सीटे जीतना सपा के लिए चुनौती बन चुकी है. जैसे बीजेपी ने आजमगढ़ में सपा के वोट बैंक में सेंध मारी थी. उसी तरह बीजेपी सपा के इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर भी सेंध मारने की फिराक में है. हालांकि इसका क्या नतीजा आएगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा.
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…