देश

Mainpuri Bypolls: डिंपल यादव के खिलाफ सतीश पाल ने खरीदा नामांकन पत्र, बीजेपी ने अभी तक नहीं किया है उम्मीदवार का ऐलान

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं जिसके लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. हालांकि डिंपल यादव ने अब तक नामांकन नहीं भरा है. इस उपचुनाव के लिए गुरुवार यानि 10 नवंबर को पहले दिन सिर्फ़ एक ही नामांकन पत्र खरीदा गया था जिसे  यूपी सरकार में पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सतीश पाल ने लिया है. सतीश पाल का कहना है कि वह इस सीट पर अच्छे से चुनाव लड़ेंगे.

पार्टी आलाकमान को फैसले की जानकारी- पाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ BJP नेता सतीश पाल ने कहा कि पार्टी आलाकमान को उनके फैसले की जानकारी है. बीजेपी में नीचे तक की जानकारी आलाकमान के पास रहती है. प्रत्याशी अभी विचाराधीन है. उपचुनाव में उसी उम्मीदवार को टिकट मिलता है, जो चुनाव जीत सकता है.”

सतीश पाल ने बताया कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर पाल और गडरिया समुदाय का आधार ज्यादा है इसलिए उनकी दावेदारी भी इस सीट को ले कर अधिक है. उन्होंने बताया कि  1952 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का उम्मीदवार जीता था, जो कांग्रेस के विरोध में थी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उस समय के उम्मीदवार बंशीधर गडरिया समुदाय के थे और लोगों ने उन्हें अपना मत दिया था.

वहीं सतीश पाल ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा,  “मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ बन गई क्योंकि उनके समय में बूथ कैप्चरिंग आम बन गयी थी. लेकिन अब मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में आई नई भारतीय जनता पार्टी में बेईमानी करना संभव नहीं है। 2006 में विधूना में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हुआ था और हमारे पास जीतने के लिए वोट थे. लेकिन वहां सपा की सरकार थी और मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे. इन्हीं की वजह से पुलिस ने गोलियां चलाईं, हमारा एक समर्थक मारा गया और मुझे जेल हुई और हम चुनाव हार गए.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

25 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago