देश

Bihar News: पत्रकारों के किस सवाल पर तेजस्वी ने बीजेपी को दे डाली चुनौती? अमित शाह पर भी कसा तंज

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रोजगार के सवाल पर एक बार फिर केंद्र की बीजेपी नीत एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि हर साल 2 करोड़ को रोजगार देने का वादा था, ऐसे में 16 करोड़ में से कितनों को इन्होंने (बीजेपी) रोजगार दिया.

मीडियाकर्मियों ने जब पूछा कि क्या वे हिसाब देने के लिए तैयार हैं? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बहस इसी पर होनी चाहिए. केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आठ साल में इन्होंने (मोदी सरकार और बीजेपी) न जानें कितने वादे किए। राजद नेता ने कहा, “गुजरात में चुनाव है और चुनाव आने वाले हैं, तो जुमले तो बोलते ही हैं. अमित शाह भी ये कहते ही हैं.”

रोजगार के वादे को लेकर बीजेपी पर भड़के तेजस्वी

पत्रकारों ने सवाल किया कि बीजेपी के लोग हिसाब मांग रहे हैं कि महागठबंधन सरकार ने तीन महीनों में कितनों को रोजगार दिया? इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, “करना ही चाहिए हिसाब, उनको गिनती आती है? तीन महीने के अंदर ही लगातार नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. 16 नवंबर को दस हजार और लोगों को नौकरी देने जा रहे हैं. ये सब मिलाकर आंकड़ा लाखों में पहुंच गया है. जो हमने कहा है कुछ दिनों में वह सब कुछ करेंगे. लेकिन हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा था, 16 करोड़ में से इन्होंने कितनों को रोजगार दिया? ये भी पूछिए.” तेजस्वी यादव पहले भी मोदी सरकार पर रोजगार देने के वादे को लेकर निशाना साधते रहे हैं.

बहन रोहिणी के किडनी डोनेट करने पर क्या बोले तेजस्वी

वहीं, बहन रोहिणी द्वारा लालू यादव को किडनी डोनेट करने के फैसले पर तेजस्वी यादव ने बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि परिवार में से हो तो ज्यादा बेहतर होता है. तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारी बहन रोहिणी ने भी टेस्ट कराया था और वह मैच हुआ है. हालांकि, मेरे परिवार में और भी लोग हैं जो किडनी डोनेट करना चाहते थे लेकिन रोहिणी का बेस्ट मैच निकला और वह किडनी डोनेट करने के लिए ज्यादा इच्छुक थीं तो यह फैसला लिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

19 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

43 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

56 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago