शिवपाल यादव (फोटो- ट्विटर)
Mainpuri Bypolls: उत्तरप्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अब पूरी तरह से एकजुट नजर आ रही है. जब से शिवपाल यादव ने कहा कि अब हम सब एक होकर ही रहेंगे. तभी से उनके इस बायन के बाद यादव परिवार एक बार फिर मजबूती के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. शिवपाल यादव अपनी बहू डिंपल यादव को चुनाव जीताने के लिए खूब प्रचार भी कर रहे है. वो अलग-अलग जगह जाकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं. डिंपल के चुनाव प्रचार के दौरान ही शिवपाल ने एक और बड़ा बयान दिया है.
शिवपाल ने कहा कि अगर अखिलेश हमारा सहयोग लेते तो आज उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार होती. अखिलेश मुख्यमंत्री होते और आज किसानों को गरीबों को, महिलाओं को नौजवानों को, कोई परेशानी नहीं हो रही होती.
शिवपाल यादव अपने बयानों से पार्टी को मजबूत करते तो दिखाई दिए लेकिन कहीं ना कहीं उन्होंने पुरानी बातों को ताजा कर दिया. उन्होने विनायकपुर गांव में चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा ” 2017 में बीजेपी की सरकार नहीं बनती, हमारे साथ धोखा हुआ. हमारा फायादा उठाया, 2019 में भी हमारा फायदा उठाया गया. उन्होंने आगे कहा, ‘अखिलेश हमारा फायदा नहीं उठा पाए. 2022 में भी फायदा नहीं उठा पाए. 2022 में भी अच्छा समय था. अगर हमारा सहयोग लेते तो आज यूपी में सपा की सरकार होती और अखिलेश यादव सीएम होते”.
ये भी पढ़ें– Punjab: 6 बच्चों की पौने 2 लाख रु बकाया फीस मांगने पर बवाल, अभिभावक-क्लर्क के बीच चले लात-घूंसे
शिवपाल यादव ने मजबूत बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में आज लेखपाल 5000 में काम कर रहा है. इन बेईमानों से मुकाबला करना है. किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ. न्यायपालिका दबाव में काम करने लगी. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियां चेक की जा रही हैं. बीजेपी सरकार में सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. इस दौरान उन्होने डिंपल यादव के लिए सभी वोट करने की अपील की है. उन्होने कहा कि ‘चुनाव में थोड़ा समय मिला है, अपने-अपने एरिया में सभी लोग अभी से निकल जाएं और वोट मांगे, साथ ही कहा कि जनता झूठी और मीठी बातों में ना आए.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…