देश

कर्नाटक में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, जुलूस में ट्रंक घुसने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, करीब दो दर्जन घायल

कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार शाम एक माल से लदे ट्रक ने गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

Ganesh Visarjan के हादसे पर सीएम ने जताया दुख

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को गणेश विसर्जन जुलूस में एक ट्रक के घुस जाने की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि हासन में गणेश विसर्जन जुलूस में जा रहे लोगों पर एक ट्रक चढ़ गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों. सरकार मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देगी. सरकार इस घटना में घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी. यह एक बेहद दर्दनाक त्रासदी है. आइए हम सभी इस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हों.”

विसर्जन जुलूस में घुसा ट्रक

यह घटना हसन जिले के हसन तालुका में मोसाले होसाहल्ली रेलवे फाटक के पास हुई. पुलिस के अनुसार, मोसाले होसाहल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रक चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल भीड़ को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि जुलूस में मोसाले होसाहल्ली, हिरेहल्ली और आसपास के गांवों के लोग शामिल थे. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

ड्राइवर भुवनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा. ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर एक डिवाइडर से टकराया और अंततः गणेश विसर्जन के लिए आई भीड़ को कुचल दिया. चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य ने अलग-अलग अस्पतालों में दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि आठ मृतकों में से पांच इंजीनियरिंग के छात्र थे.

मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में भेज दिया गया है. गंभीर रूप से घायलों को हासन शहर और होलेनरसीपुर कस्बे के सरकारी और विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अन्य घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Ganesh Visarjan हादसे पर केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक्स पर लिखा, “हासन तालुका के मोसाले होसाहल्ली में गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan) जुलूस के दौरान हुई भीषण दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है, जहां कई लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह बेहद दुखद है कि गणपति जुलूस के दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की जान चली गई.”

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 26 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

कुमारस्वामी ने कहा, “यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. राज्य सरकार को घायलों को सर्वोत्तम निःशुल्क उपचार प्रदान करने के लिए कदम उठाने चाहिए.”

जद(एस) विधायक और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना, उनके बेटे जेडी (एस) एमएलसी सूरज रेवन्ना और हासन से सांसद श्रेयस पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे. विधायक रेवन्ना ने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हादसा पुलिस की नाकामी के कारण हुआ. गोरूर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

16 minutes ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

21 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

2 hours ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

11 hours ago