लाइफस्टाइल

अगर आप भी अधिक समय तक कुर्सी पर बैठते हैं तो हो जाएं सावधान वरना हो सकती है ये समस्याएं? इस योगा को करने से मिलेगी राहत!

Health Tips: लगातार आठ से नौ घंटे कुर्सी पर बैठकर काम करने से तमाम समस्याएं महसूस होने लगती है. ऐसे में गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द की समस्या बढ़ने लगती है. इसके साथ ही थकान, आलस लगता है, ध्यान की भी कमी महसूस होती है. पूरे दिन सुस्ती, सिरदर्द या शरीर में भारीपन महसूस होने पर घबराने की जरूरत नहीं है. सिर्फ 10 मिनट का डेस्क योगा सेशन से राहत मिल सकती है. यह योगा कुर्सी पर बैठे- बैठे ही कर सकते हैं. इससे आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस कर सकते हैं.

पहले दाईं ओर 4- 5 बार और फिर बाईं ओर 4- 5 बार घुमाएं

गर्दन घुमाना एक बहुत ही आसान और असरदार डेस्क योगा है. कुर्सी पर सीधे बैठकर धीरे- धीरे अपनी गर्दन को गोल घुमाना होता है। पहले दाईं ओर 4- 5 बार और फिर बाईं ओर 4- 5 बार घुमाएं. इस आसान से मूवमेंट से गर्दन की जकड़न कम होती है, मांसपेशियों का तनाव दूर होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. कंधे उचकाना बेहतरीन आसन है. इससे तुरंत कंधों और ऊपरी पीठ के तनाव को कम करने में मदद मिलती है. इसे करने के लिए बस कुर्सी पर सीधे बैठकर अपने कंधों को कानों की ओर ऊपर उठाना होता है. इस पोजीशन में 5 सेकंड तक रुकें और फिर धीरे- धीरे कंधों को ढीला छोड़ दें. इस प्रक्रिया को 4.5 बार दोहराएं।

रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने का आसान तरीका

बैठे- बैठे स्पाइनल ट्विस्ट बनाना भी एक बेहतर योगा है. रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने का आसान तरीका है. इसे करने के लिए कुर्सी पर सीधा बैठें, फिर अपना दायां हाथ कुर्सी के पीछे रखें और धीरे- धीरे कमर को दाईं ओर मोड़ें. इस पोजीशन में कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे.से सामान्य स्थिति में आकर बाईं ओर यही प्रक्रिया दोहराएं. यह आसन पीठ की जकड़न कम करता है, रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करता है और लंबे समय तक बैठे रहने से हुई थकान को दूर करता है.

ये भी पढ़ें: 20 रुपये में आती है 100 में बिकने वाली खांसी की दवा! कितना कमाते हैं मेडिकल वाले?

पूरे शरीर को आगे की ओर झुका दें

आगे झुकना भी एक तरह का अच्छा योगा है. इस आसन से शरीर और मन दोनों को रिलैक्स मिलता है. इसे करने के लिए कुर्सी पर आराम से बैठें और धीरे-धीरे पूरे शरीर को आगे की ओर झुका दें. अपने हाथों को ढीला छोड़ दें ताकि वे नीचे लटकें. इस स्थिति में कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे- धीरे वापस ऊपर आएं. यह आसन पीठ और कंधों की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है, दिमाग को शांत करता है और थकान को दूर कर शरीर को हल्का महसूस कराता है.

जकड़न दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद

फिगर फोर स्ट्रेच योगा हिप्स और लोअर बैक की जकड़न दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद है. इसे करने के लिए कुर्सी पर सीधे बैठें और एक पैर की एड़ी को दूसरे पैर के घुटने पर रखें ताकि पैरों से 4 का आकार बन जाए. इसके बाद हल्का सा आगे की ओर झुकें और कुछ सेकंड इस स्थिति में रुकें. यह आसन हिप्स की मांसपेशियों को खोलता है, कमर के दर्द को कम करता है और लंबे समय तक बैठने से होने वाली अकड़न को दूर करता है.

लंबे समय तक टाइपिंग या माउस इस्तेमाल करने से हुई थकान

कलाई और उंगली स्ट्रेच कंप्यूटर पर लंबे समय तक टाइपिंग या माउस इस्तेमाल करने से हुई थकान को दूर करने का आसान तरीका है. इसे करने के लिए एक हाथ को सीधा सामने करें और दूसरे हाथ से उसकी उंगलियों को हल्के से पीछे की ओर खींचें. कुछ सेकंड रोककर छोड़ दें. इसी तरह दोनों हाथों से 3- 4 बार दोहराएं. यह स्ट्रेच कलाई के दर्द, जकड़न और हाथों की थकान को कम करता है और लचीलापन बढ़ाता है. साइड स्ट्रेच कमर और साइड मसल्स की स्ट्रेचिंग के लिए बहुत फायदेमंद है. इसे करने के लिए कुर्सी पर सीधा बैठें और एक हाथ को सिर के ऊपर उठाएं. अब धीरे- धीरे शरीर को दूसरी ओर झुकाएं और कुछ सेकंड इस स्थिति में रुकें. फिर धीरे से वापस आएं और दूसरी ओर यही प्रक्रिया दोहराएं. यह आसन कमर की अकड़न को कम करता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

29 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

1 hour ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago