देश

विश्व प्रसिद्ध बरसाना के राधा रानी मंदिर में ‘लड्डू मार होली’ के दौरान हादसा, 25 श्रद्धालु घायल

मथुरा जिले के बरसाना में राधा रानी मंदिर में लड्डू होली के आयोजन के दौरान भारी भीड़ के कारण रेलिंग टूटने से हुए हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए.  मंदिर के एक पुजारी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि शनिवार शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से मंदिर की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग उनका दबाव नहीं झेल सकी और वह टूट गयी. इससे कई श्रद्धालु नीचे गिर पड़े जिससे भगदड़ मच गयी. इस घटना में 25 श्रद्धालु घायल हो गए. ये श्रद्धालु कई घंटों से मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे.
श्रद्धालु लूट रहे थे लड्डू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ का दबाव बढ़ने का एक कारण यह भी था कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु लड्डू लूटने में लगे थे. पुजारी ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. उनमें से एक को केडी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा चार को जिला अस्पताल ले जाया गया है.  इस घटना में एक महिला की मौत की भी खबर आई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने उसे गलत करार दिया है. उसका कहना है कि महिला की मौत का इस घटना से कोई संबंध नहीं है.
SSP मथुरा ने कही ये बात
बरसाना में ‘लड्डू मार होली’ समारोह के दौरान भगदड़ पर SSP मथुरा शैलेश कुमार पांडे ने कहा, “बरसाना में लड्डू मार होली का जश्न चल रहा है. पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं. भगदड़ की अफवाह फैलाई जा रही है. भीड़ जरूर बहुत है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें.”
Rohit Rai

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

11 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

19 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

35 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

43 minutes ago