देश

शिवखोड़ी तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, NIA ने 1 आरोपी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के शिवखोड़ी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए घातक आतंकी हमले के मामले में एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. NIA ने जम्मू की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में आरोपी हाकम खान उर्फ हाकिम दीन को भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम [UA(P) Act] की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपित किया है.

9 जून, 2024 को हुआ था आतंकी हमला

यह हमला 9 जून 2024 को हुआ था, जब अज्ञात आतंकियों ने शिवखोरी से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर कंडा के पास झंडी मोड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इस हमले में बस चालक समेत 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 41 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे. आतंकियों की गोलीबारी के कारण बस चालक के सिर में गोली लगी, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में गिर गई. इस हमले का उद्देश्य आम जनता और जम्मू-कश्मीर आने वाले तीर्थयात्रियों के बीच डर और आतंक फैलाना था.

भारत सरकार के निर्देश पर जांच शुरू

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर NIA ने इस मामले की जांच शुरू की और विस्तृत जांच के बाद आरोपी हाकम खान को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान हाकम ने हमले की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की. NIA ने खुलासा किया कि यह हमला तीन आतंकियों ने अंजाम दिया था, जिन्हें हाकम ने सक्रिय रूप से रसद समर्थन, भोजन और ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराई थी. इसके अलावा, उसने हमले के स्थान की पहचान में भी मदद की थी. इस मामले की जांच अभी जारी है.


ये भी पढ़ें- नोएडा पुलिस ने Credit Card धोखाधड़ी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया, कीमती सामान किया जब्त


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago