नवीनतम

किरोड़ीमल कॉलेज छात्र संघ की रिक्त सीटों पर चुनाव कराने की मांग, HC ने डीयू-कॉलेज प्रशासन से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने किरोड़ीमल कॉलेज छात्र संघ के 2024-2025 सत्र में केंद्रीय पार्षदों की दो रिक्त सीटों पर तत्काल प्रभाव से चुनाव कराने की मांग पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है. जस्टिस सचिन दत्ता की पीठ ने इस मामले में डीयू, उसके मुख्य चुनाव अधिकारी, किरोड़ीमल कॉलेज और अन्य प्रतिवादियों से जवाब देने को कहा है.

किरोड़ीमल कॉलेज के बीए संस्कृत (ऑनर्स) के छात्र ने याचिका दायर कर कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा 25 नवंबर को दो केंद्रीय पार्षदों के चुनाव को अमान्य घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद से यह दोनों पद रिक्त हैं. याचिका में कहा गया है कि कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिनके अनुसार, रिक्त सीटों पर दोबारा चुनाव कराना अनिवार्य है.

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि 25 नवंबर से अब तक 48 दिन बीत चुके हैं, लेकिन नए चुनाव आयोजित नहीं किए गए हैं, जो कि नियमों का उल्लंघन है. लिंगदोह समिति की सिफारिशों के मुताबिक, यदि चुनाव के दो महीने के भीतर किसी भी प्रमुख पदाधिकारी का पद रिक्त हो जाता है, तो उस पर तुरंत चुनाव कराए जाने चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उपाध्यक्ष को अध्यक्ष पद पर और संयुक्त सचिव को सचिव पद पर पदोन्नत किया जा सकता है.

किरोड़ीमल कॉलेज छात्र संघ में केंद्रीय पार्षद का पद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की केंद्रीय परिषद का हिस्सा है. याचिकाकर्ता ने कहा कि कॉलेज प्रशासन इस पद के चुनाव कराने में विफल रहा है, जो कि डूसू और अन्य कॉलेजों में अपनाई जाने वाली प्रथाओं के खिलाफ है.

याचिकाकर्ता ने कहा कि अधिकारियों के अवैधानिक कृत्य के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा और अंततः उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय को निर्देश जारी किए जाएं ताकि वे अपने दायित्वों का पालन करें और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी और देरी से बचा जाए.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

14 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

28 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

33 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

34 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

45 minutes ago