देश

नोएडा पुलिस ने Credit Card धोखाधड़ी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया, कीमती सामान किया जब्त

नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाकर फ्राड करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक लैपटाप, 28 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियो के, 12 चाँदी के सिक्के, 4 सोने के सिक्के, घटना में प्रयुक्त एक आई -10 कार व एक जुपिटर स्कूटी बरामद.

कार्यवाही का विवरण

थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाकर फ्राड करने वाले 06 शातिर अभियुक्त 1.अमित कुमार पुत्र अनिल कुमार 2.रवि कान्त मौर्य पुत्र अमर सिंह 3. तेज सिंह पुत्र रमेश सिंह 4.विकाश झा पुत्र नवीन झा 5.नागेन्द्र शर्मा पुत्र मनोज शर्मा 6.नबाब खान पुत्र नाजिम खान को गोदरेज बिल्डिंग के पहले पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है. जिनके कब्जे  से एक लैपटाप, 28 मोबाइल फोन विभन्न कम्पनियो के व 12 चाँदी के सिक्के व 4 सोने के सिक्के व घटना में प्रुयक्त एक आई -10 कार व एक जुपिटर स्कूटी बरामद हुई है.

पूछताछ का विवरण

अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि -हम लोग क्रेडिटकार्ड धारक व्यक्तियों का विवरण लेकर उन व्यक्तियों को कॉल करते हैं व उनको क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने का ऑफर बताते हैं, जिसके लिए आवेदन करने के लिए हम उनको फर्जी वेबसाइट जो देखने में पूरी तरह बैकों की वेबसाइट की तरह दिखती है, का लिंक भेजते हैं व इन्ही फर्जी वेबसाइट पर डाउनलोड के बटन पर क्लिक करने हेतु बोलते हैं व इन्हीं फर्जी वेबसाइट पर गूगल प्लेस्टोर जैसा दिखने वाला फर्जी पेज खुलता है जिससे लोगों को लगता है कि वह बैंक का असली एप डाउनलोड कर रहे हैं, फिर हम लोगों को उसी एप को इन्सटाल करने व एस0एम0एस0 को पड़ने की अनुमति देने हेतु बोलते हैं व एक फार्म खुलता है.

जिसमें हम ग्राहक से समस्त क्रेडिट कार्ड की डिटेल जैसे Name, Date Of Birth, Emai, Pan Card, Aadhar Card, Mobi.e Number, City, Total .imit, Avai.b.e .imit, Card Ho.der Name, Card Number, Expiry Date, Cvv आदि जानकारी भरने के लिए कहते हैं जिससे जमा करते ही वह सभी निजी जानकारी हमारी फर्जी वेबसाइट के एडमिन पैनल पर आ जाती है व एस0एम0एस0 पड़ने की अनुमति होने के कारण ग्राहक के मोबाइल पर प्राप्त होने वाले समस्त एस0एम0एस0 भी हमें वेबसाइट पर दिखने लगते हैं.

जिसके बाद हम लोग प्राप्त जानकारी व ओ0टी0पी0 की मदद से आनलाइन ईकामर्स वेबसाइट जैसे फ्लिपकार्ट आदि पर ग्राहक के क्रेडिट कार्ड से कीमती सामान जैसे मोबाइल फोन, सोने-चाँदी के सिक्के आदि आर्डर करते हैं. आर्डर किये गये सामान जो आपको आज हमसे प्राप्त हुआ है को सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में हम आज यहाँ आये थे कि हम गिरफ्तार हो गये.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • अमित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी फ्लैट 87 डी काशीराम कालोनी सेक्टर 45 नोएडा मूल निवासी अलीगंज थाना भागलपुर जिला भागलपुर  उम्र 27 वर्ष
  • रवि कान्त मौर्य पुत्र अमर सिंह निवासी म0नं0 बी 526 सदरपुर खजूर कालोनी सेक्टर 45 नोएडा हनुमान मन्दिर के पास मूल निवासी गाँव घूरापाली थाना बनपुरा पोस्ट बनपुरा जिला छपरा बिहार उम्र करीब 29 वर्ष
  • तेज सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी डी 53 हिण्डन विहार सेक्टर 49 नोएडा मूल निवासी गाँव इमलिया थाना मोधा जिला हमीरपुर उम्र करीब 24 वर्ष
  • विकाश झा पुत्र नवीन झा निवासी सूरज मिश्रा का मकान शिव मन्दिर के पास गली नं0 27 खजूर कालोनी सैक्टर 45 नोएडा मूल निवासी गाँव कठरा थाना  मनीगाछी जिला दरभंगा बिहार उम्र करीब 24 वर्ष
  • नागेन्द्र शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी श्याम साड़ी सैन्टर, गली नं0 5 सदरपुर सेक्टर 45 नोएडा, मूल निवासी गाँव जाधवपुर पोस्ट हतिगो जिला अयोध्या उम्र 24 वर्ष
  • नबाब खान पुत्र नाजिम खान निवासी 144 जगमाल एन्कलेव चुंगी रोड स्माइलपुर मूल निवासी बोधगया बिहार उम्र करीब 21 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 740/24 धारा 318(4),336(3),340(2), 339 बीएनएस व 66 डी0 आई0टी0एक्ट थाना सेक्टर 39 नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर.

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है.

बरामदगी का विवरण

  • 28 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनी
  • चाँदी के 12 सिक्के
  • सोने के 04 सिक्के
  • एक लैपटाप
  • घटना में प्रयुक्त एक आई -10 कार
  • एक जुपिटर स्कूटी

इसे भी पढ़ें- क्या Bangladesh एक और तख्तापलट की ओर बढ़ रहा है?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ड्रोन डॉक्टर्स ऑफ नॉर्थ-ईस्ट: युवा पायलटों ने बदली मेडिकल डिलीवरी की तस्वीर, 80% तक घटा इंतजार

Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…

9 minutes ago

कर्नाटक में दूध हुआ महंगा, 8 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…

18 minutes ago

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

25 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

49 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

53 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

56 minutes ago