Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: रक्सौल बॉर्डर पर चार चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच जारी

भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल मैत्री पुल के पास SSB ने चार संदिग्ध चीनी नागरिकों को अवैध घुसपैठ करते हुए पकड़ा. पूछताछ में बार-बार बयान बदलने और पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क.

India Nepal Border
Edited by Akansha

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, रक्सौल मैत्री पुल के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करते हुए चार संदिग्ध चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

चीनी नागरिकों से पूछताछ जारी

गिरफ्तार किए गए चारों चीनी नागरिकों से पूछताछ जारी है और वे बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं. खास बात यह है कि ये लोग हिंदी, नेपाली, अंग्रेज़ी और चीनी भाषाओं में बातचीत कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का शक और गहराता जा रहा है.

पाकिस्तानी कनेक्शन के मिले संकेत

प्रारंभिक जांच में इन लोगों के संभावित पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत मिले हैं. एजेंसियों को आशंका है कि इनका संबंध किसी बड़ी साजिश या नेटवर्क से हो सकता है.

गहन जांच जारी

फिलहाल चारों को हिरासत में लेकर आगे की गहन जांच की जा रही है और खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital