देश

Bangaluru: शानदार रिटर्न का ऑफर देकर 854 करोड़ की महाठगी, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

साइबर ठग लोगों से धोखाधड़ी के लिए नए-नए तरीके निकालते हैं. अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है. साइबर ठगों ने हजारों लोगों को अपना शिकार बनाकर 854 करोड़ रुपये की ठगी की है. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ये गिरोह लोगों को इन्वेस्ट के नाम पर अच्छा रिटर्न देने के बहाने फंसाते थे. जिसमें देशभर से हजारों की संख्या में लोग इस गिरोह के झांसे में आकर धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं. पुलिस ने शनिवार (30 सितंबर) को इस मामले की जानकारी दी.

ठगी के 5 करोड़ रुपये जब्त

पुलिस ने साइबर ठगी के इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ठगी के कुल रुपये में से 5 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. साइबर ठगों का ये गिरोह व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे. ये लोग शुरुआत में लोगों से 1 हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक जमा करने के लिए कहते थे. जिसमें ये ठग बताते थे कि निवेश करने के बाद निवेशक को हर दिन 1000-5000 रुपये का फायदा होगा. इनकी इसी बातों में आकर लोग एक लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक इन्वेस्ट कर देते थे.

रुपये को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे

जैसे ही लोग रुपये लगाते थे, ये लोग उस पैसे को अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर देते थे. पैसा जमा करने के बाद जब रुपये निकालने की कोशिश लोग करते थे तो रुपये नहीं निकलते थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक बार पूरे पैसे जमा करने के बाद ये गिरोह रुपयों को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े खातों में भेज देते थे. जिसमें अब तक इस गिरोह ने करीब 854 करोड़ रुपये क्रिप्टो, पेमेंट गेटवे, गेमिंग एप्स और अन्य माध्यमों के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन, ज्योतिरादित्य के गढ़ में BJP को लग सकता है बड़ा झटका, मालवा में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले!

जाहिर है कि ऑनलाइन ठगी का धंधा पूरी दुनिया में फैला हुआ है. गेमिंग एप्स के जरिए, या फिर तमाम ऐसे ऑनलाइन ऐप्स हैं जिनके जरिए ये साइबर ठग लोगों को शिकार बनाते हैं. रुपये दोगुना करने और ऑनलाइन मार्केटिंग के जरिए सबसे ज्यादा ठगी होती है. साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सरकार आए दिन लोगों को अलर्ट करती रहती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

30 seconds ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

32 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

51 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago