खेल

“सूर्यकुमार यादव ने वनडे में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया”, SKY को लेकर सुनील गावस्कर ने कही बड़ी बात

World Cup 2023: एबी डिविलर्स के बाद दूसरे 360 नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव हमेशा से टी-20 फॉमेट में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब से उनको वनडे क्रिकेट में मौका मिला है तभी से उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठते रहे हैं. अगर उनके वनडे के फॉर्म की बात करें तो वह ठीक-ठाक ही रहा है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था जो उनके लिए राहत की बात थी, लेकिन अभी यह उनके लिए काफी नहीं है. क्योंकि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अभी भी उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठाए हैं.

विश्व कप 2023 के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन प्लेइंग 11 में शामिल होंगे या नहीं यह देखने का होगा. वहीं टीम इंडिया के स्काई खिलाड़ी सूर्य को सुनील गवास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने SKY को लेकर कुछे ऐसी बातें कही हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

‘सूर्य आखिर के ओवरों में 15-20 ओवरों का इस्तेमाल करता है’

भारत के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सूर्यकुमार यादव को लेकर अपना 2 टूक फैसला सुनाया है. उन्होंने कहा कि, “सूर्यकुमार ने अभी तक वनडे क्रिकेट में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया है. वह केवल टी-20 फॉमेट या आखिरी के 15 से 20 ओवरों में अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल करता है जो निस्संदेह महत्वपूर्ण भी है. हालांकि  हार्दिक, इशान और राहुल भी वही काम कर सकते हैं. इसलिए अय्यर नंबर 4 के लिए पक्के हैं. सूर्यकुमार को इंतजार करना होगा और अगर उन्हें नंबर 4 पर मौका मिलता है तो उन्हें एक बड़ा शतक बनाना होगा और दिखाना होगा कि वह शतक भी लगा सकते हैं.”

यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: भारत की झोली में गिर रहे मेडल्स, सातवें दिन भी जलवा बरकरार, टेनिस में जीता गोल्ड

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार फॉर्म दिखाया था. वह अपने विस्फोटक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में वापस नजर आ रहे हैं, उन्होंने दो अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को सीरीज जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अब उनको फॉर्म में सुधार हो रहा है.

अश्विन को मिला विश्व कप के लिए मौका

BCCI ने आगामी क्रिकेट विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में चोटिल ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आधिकारिक रूप से टीम में शामिल किया. अक्षर चोटिल हैं और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद नहीं है, इसलिए अश्विन को मौका दिया गया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दो वनडे में 4 विकेट हासिल किए थे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

5 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

5 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

13 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

22 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

23 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

30 minutes ago