देश

असम में बड़ा रेल हादसा टला: हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस

असम के जमुनामुख-कामपुर खंड में एक ऐसा हादसा (Accident) हुआ, जिसने एक बार फिर जंगल के जानवरों और रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से टकराने वाले मुद्दे को उठा दिया. इस हादसे में हाथियों की झुंड ट्रेन से टकरा गई, जिससे 7 हाथियों की मौत हो गई.

हाथियों के झुंड से टकराई ट्रेन

दरअसल, असम में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब राजधानी एक्सप्रेस एक हाथियों के झुंड से टकरा गई. ये हादसा लुमडिंग मंडल के जमुनामुख-कामपुर ट्रेन सेक्शन पर हुई, जिसने एक बार फिर जंगल के जानवरों और रेलवे ट्रैक के टकराव से जुड़े खतरों को उजागर कर दिया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, हालांकि इसमें कई हाथियों की जान चली गई.

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 20507 डाउन सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शनिवार सुबह लगभग 2:17 बजे जमुनामुख-कामपुर सेक्शन से गुजर रही थी, तभी अचानक ट्रैक पर हाथियों का एक झुंड आ गया. लोको पायलट ने हाथियों को देखकर तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार के कारण इंजन हाथियों से टकरा गया. इस टक्कर के बाद ट्रेन का इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए. यह स्थान गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर स्थित है.

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आई

रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में सात हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया. दुर्घटना राहत ट्रेनें तुरंत मौके पर भेजी गई और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगे.

वहीं, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित कोचों के यात्रियों को अन्य डिब्बों में खाली बर्थ पर स्थानांतरित किया गया. क्षतिग्रस्त कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिसके बाद सुबह करीब 6:11 बजे ट्रेन को गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गुवाहाटी पहुंचने पर ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को आगे की यात्रा में कोई परेशानी न हो.

अप लाइन से डायवर्ट की गई ट्रेनें

इस घटना के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह दुर्घटना किसी अधिसूचित हाथी कॉरिडोर में नहीं हुई थी. फिलहाल इस रेल खंड पर ट्रैक बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है और ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से अप लाइन से डायवर्ट किया गया है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

16 minutes ago

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

54 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

1 hour ago