Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

घने कोहरे के कारण ताहेरपुर में नहीं उतर सका पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम बदला

PM Modi Bengal Visit: पश्चिम बंगाल के ताहेरपुर में घने कोहरे के कारण पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका.

PM Modi Bengal Visit: शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का हेलीकॉप्टर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के ताहेरपुर में लैंड करने वाला था. पीएम मोदी (PM Modi) यहां सरकारी कार्यक्रमों के साथ एक राजनीतिक सभा में शामिल होने जा रहे थे. उनका हेलीकॉप्टर कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरकर करीब 11:15 बजे ताहेरपुर के हेलीपैड की ओर रवाना हुआ लेकिन खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की वजह से हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका और वापस दमदम एयरपोर्ट लौटना पड़ा.

घने कोहरे ने बिगाड़ा कार्यक्रम

सुबह से ही पूरे साउथ बंगाल में घना कोहरा छाया हुआ था. विजिबिलिटी कम होने के कारण हेलीकॉप्टर सुरक्षित तरीके से लैंड नहीं कर पाया. इस बीच ताहेरपुर में सभा शुरू हो चुकी थी, जहां भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार मंच से बोल रहे थे. हजारों लोग प्रधानमंत्री (PM Modi) का भाषण सुनने के लिए इंतजार कर रहे थे लेकिन अंत में हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सका.

वर्चुअल माध्यम से संबोधन

पीएम मोदी के स्वागत के लिए विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी हेलीपैड पर मौजूद थे लेकिन हेलीकॉप्टर न उतर पाने के बाद उन्हें लौटना पड़ा. सुवेंदु अधिकारी ने सभा मंच से कहा कि खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया है लेकिन लोग उनकी आवाज सुन पाएंगे.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी आज गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सभा में कहा कि राज्य के लोगों ने परिवर्तन और लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना के लिए ममता बनर्जी की सरकार को अवसर दिया था लेकिन मौजूदा शासन में राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है. उन्होंने मतदाता सूची को लेकर भी आश्वासन दिया कि किसी भी हिंदू का नाम सूची से बाहर नहीं किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital