देश

मलेरकोटला में नामी एडवोकेट के घर बड़ी चोरी, लाखों का सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार चोर

Malerkotla house theft case: मलेरकोटला के लुधियाना बाईपास स्थित गुलशन इकबाल कॉलोनी में एक नामी एडवोकेट के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

एडवोकेट सैयद मुनीर अब्बास के घर हुई चोरी

जानकारी के अनुसार, यह घटना वरिष्ठ एडवोकेट एस.एस. हैदर के पुत्र एडवोकेट सैयद मुनीर अब्बास के घर पर हुई. परिवार मोहर्रम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया. सुबह करीब 4 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था.

लाखों का सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार चोर

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर करीब साढ़े छह तोला सोना, चांदी के आभूषण, लगभग एक लाख रुपये की नकदी, शादी के हार और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.

शेख के मेले के बावजूद हो गई चोरी

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. प्रारंभिक जांच में पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि चोरों को घर के खाली होने की जानकारी पहले से थी या नहीं. हैरानी की बात यह है कि यह वारदात उस इलाके में हुई है जहां बाबा हैदर शेख के मेले के चलते लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है और सुरक्षा के लिए पुलिस तैनाती भी की जाती है. इसके बावजूद चोरों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में फिर अग्निकांड का खतरा! लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

खाली घर देख चोरों ने लगाई सेंध

एडवोकेट सैयद मुनीर अब्बास ने कहा कि हम परिवार सहित मोहर्रम के कार्यक्रम में गए थे, इसी दौरान चोरों ने घर में सेंध लगाई और कीमती सामान ले गए. पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग है.फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago