Faridabad Pregnant Woman Murder: फरीदाबाद/विनोद मित्तल: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां छह महीने की गर्भवती महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
मृतका की पहचान 24 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. बताया जा रहा है कि नेहा अपने पति अमित गुप्ता से नियमित रूप से काम पर जाने की बात कह रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई. आरोप है कि गुस्से में अमित ने पहले नेहा के साथ मारपीट की, फिर चुन्नी से गला दबाने की कोशिश की और बाद में पानी से भरी बाल्टी में उसका सिर कई बार डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
नेहा और अमित की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी. दोनों हाल ही में पंचशील कॉलोनी के किराए के मकान में रहने आए थे. नेहा बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी, जबकि अमित उत्तर प्रदेश के हरदोई का निवासी था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था. नेहा छह महीने की गर्भवती थी और अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही थी.
आरोप है कि वारदात के बाद अमित ने अपने चाचा को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इसके बाद वह घर से फरार हो गया. फिलहाल उसका मोबाइल फोन बंद है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
ये भी पढ़ें: रजरप्पा में कोयला लदे ट्रक ने सवारी गाड़ी के उड़ाए परखच्चे, ताशा पार्टी के 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
नेहा के परिजनों का कहना है कि अमित अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करता था. घटना वाले दिन भी जब नेहा का फोन नहीं उठा तो परिवार को चिंता हुई. बाद में उन्हें हत्या की जानकारी मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच तेज कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…