देश

अब कैसी है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत? बेटे ने दिया बड़ा अपडेट, पीएम मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मंगलवार को तबियत खराब होने के कारण बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की पेसमेकर सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है.

बेटे ने अपने पिता के स्वास्थ्य की दी जानकारी

प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टरों ने उनकी हालत के आधार पर पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी. सर्जरी के बाद उनकी सेहत स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने सभी को चिंता करने की जरूरत नहीं होने की बात कही और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया.

मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि उम्र और सांस लेने में कठिनाई के कारण डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाने की सिफारिश की थी. इसका उद्देश्य हृदय की गति को स्थिर रखना था. इसके अलावा कोई गंभीर समस्या नहीं है.

ये भी पढ़ें: नागपुर में RSS ने मनाया विजयादशमी उत्सव, मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, 100 साल पूरे

83 साल के हैं खरगे

प्रियांक ने कहा कि उनके पिता 83 साल के हैं और देशभर में लगातार दौरे करते रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारी बड़ी है. मौजूदा समय में इसे निभाना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जनता का आशीर्वाद और शुभचिंताओं का समर्थन उनके साथ है.

पीएम मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैनें भी खरगे से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की. उनके निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ.

सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने मल्लिकार्जुन खरगे को कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है. इसमें दो-तीन दिन का समय लग सकता है. सीएम सिद्धारमैया भी अस्पताल पहुंचे और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

11 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

20 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

33 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago