महानवमी के शुभ अवसर पर लखनऊ के आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर में ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने सहभागिता की. उन्होंने इस रंगारंग और उत्साहपूर्ण माहौल में डांडिया की आनंदमयी भावना को साझा करते हुए कहा,
“डांडिया भक्ति और शक्ति का वह उत्सव है, जिसमें परंपरा की जीवंतता और समाज की सामूहिक चेतना एक साथ झलकती है.”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. इस मौके पर डॉ. सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि आज की युवा शक्ति को अपनी ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण, जातिवाद के उन्मूलन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में लगानी चाहिए. उन्होंने युवाओं को सामाजिक बदलाव के वाहक बनने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओम प्रकाश सिंह, राघव छेत्री, हर्ष वर्मा, उत्कर्ष यदुवंशी, विकास, ओम सिंह, दिव्यांशी चौधरी, कल्पना यादव, शिवा सोनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने डांडिया की थाप पर उत्सव का आनंद लिया और सामाजिक संदेशों को आत्मसात किया.
‘डांडिया नाइट’ सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं था बल्कि यह सामाजिक चेतना और सकारात्मक बदलाव का संदेश देने वाला मंच भी बना. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने इस आयोजन को एकता, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक बताया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…