गुरुवार को नागपुर के रेशमबाग मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विजयादशमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया. इस खास अवसर पर संघ ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं. कार्यक्रम की शुरुआत संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा शस्त्र पूजा से हुई जिसमें पारंपरिक और आधुनिक हथियारों के मॉडल प्रदर्शित किए गए. इनमें पिनाका एमके-1, पिनाका एन्हांस और ड्रोन जैसे आधुनिक हथियार भी शामिल थे.
#WATCH महाराष्ट्र | पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने #Vijayadashami2025 के अवसर पर एक समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
आरएसएस अपने संगठन के 100 वर्ष पूरे होने का… pic.twitter.com/RwHI3Zn1ch
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2025
कार्यक्रम में कौन-कौन हुए शामिल?
इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. मोहन भागवत ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया.
#WATCH महाराष्ट्र | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने #विजयदशमी2025 के अवसर पर नागपुर, महाराष्ट्र में शस्त्र पूजा की।
आरएसएस अपने संगठन के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। pic.twitter.com/TPDwHC1pYu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2025
20 हजार स्वयंसेवकों ने लिया भाग
इस ऐतिहासिक मौके पर करीब 20 हजार स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया. देशभर की 83 हजार से ज्यादा शाखाओं में भी विजयादशमी का उत्सव मनाया गया. संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और तब से यह दिन संगठन के लिए विशेष महत्व रखता है.
पीएम मोदी ने लिखा लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर एक लेख लिखा जिसमें उन्होंने संघ के योगदान और चुनौतियों पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि संघ की प्राथमिकता हमेशा देश का विकास रही है. स्वतंत्रता आंदोलन में डॉक्टर हेडगेवार और कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी.
इसे भी पढ़ें-गांधी जी और संघ के रिश्तों की कहानी, संवाद और विवाद के बीच की सच्चाई
पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि संघ को समय-समय पर कई सामाजिक चुनौतियों जैसे ऊंच-नीच की भावना और कुप्रथाएं का सामना करना पड़ा है. लेकिन संघ ने इनसे निपटने के लिए लगातार प्रयास किए हैं और अब इसके लिए एक ठोस रोडमैप भी तैयार किया गया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

