देश

दिल्ली-बंगाल का +3-2=1 फॉर्मूला: ममता की TMC या NCPI, किसकी राजनीति में पड़ेगी खटाई?

West Bengal Politics Update: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों एक बड़े भूचाल और संभावित टूट के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर लगातार गहराते अंदरूनी असंतोष के बीच दिल्ली के संसदीय गलियारों में घटी दो बड़ी घटनाओं ने पूरे देश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है. पहली घटना संसद की कैंटीन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ TMC के दिग्गज सांसदों की दोपहर के भोजन की वायरल तस्वीर और दूसरी एनडीए (NDA) की ‘मंगल मिलन’ बैठक से बागी गुट के तीन सांसदों का अचानक नदारद होना.

इन दोनों परिदृश्यों ने एक नया राजनीतिक गणित जन्म दिया है, जिसे सियासी गलियारों में “+3-2=1” का समीकरण कहा जाने लगा है. क्या यह फॉर्मूला पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका देने जा रहा है या फिर बागी नेताओं के सहारे उभरी नई राजनीतिक व्यवस्था खुद अपनी ही खटाई में पड़ने वाली है?

कैंटीन में पर्दे के पीछे की खिचड़ी? (West Bengal Politics In Delhi)

संसद परिसर की कैंटीन में उस वक्त सभी की निगाहें टिक गईं, जब TMC के दो बेहद वरिष्ठ और ममता बनर्जी के सबसे वफादार माने जाने वाले सांसद सौगत रॉय और आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक ही टेबल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ खाना खाते नजर आए. तस्वीरों के सार्वजनिक होते ही यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या टीएमसी में कोई और बड़ी बगावत पक रही है या ये दिग्गज़ किसी नए राजनीतिक मोड़ की ओर कदम बढ़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘हम नमाज नहीं होने देंगे’, भोजशाला में आधी रात को क्यों भड़के किसान? तनाव की आशंका पर अलर्ट

हालांकि, इस मुलाकात पर सफाई देते हुए तृणमूल के वरिष्ठ नेताओं और खुद सांसदों ने कहा कि यह केवल एक सामाजिक और शिष्टाचार भेट थी. शत्रुघ्न सिन्हा ने जेपी नड्डा को अपना पुराना मित्र बताते हुए किसी भी राजनीतिक अर्थ से इनकार किया, तो वहीं सौगत रॉय ने स्पष्ट किया कि टेबल पर कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई. लेकिन पार्टी के भीतर से ही सांसद काकोली घोष दस्तीदार के उस बयान ने हलचल बढ़ा दी, जिसमें उन्होंने इसे “डबल ट्रैक रणनीति” का हिस्सा होने की संभावना जताई.

NDA की बैठक 3 सांसदों की गैरमौजूदगी (NDA Mangal Milan West Bengal Politics)

सियासी ड्रामे का दूसरा पहलू तब देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई एनडीए सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक से बागी गुट के तीन प्रमुख मुस्लिम सांसद यूसुफ पठान, अबू ताहेर खान और खलीलुर रहमान अनुपस्थित रहे. हालांकि इस बैठक में टीएमसी से बगावत कर अलग राह चुनने वाले बागी गुट के कई अन्य सांसदों को आमंत्रित किया गया था.

संसद में मौजूद होने के बावजूद इन तीनों सांसदों की गैरमौजूदगी ने नए कयासों को जन्म दे दिया है. सौगत रॉय ने दावा किया कि ये सांसद एनडीए की विचारधारा से सहज महसूस नहीं कर रहे हैं और ममता बनर्जी के मूल खेमे में वापस लौटने के रास्ते तलाश रहे हैं. उन्होंने यहाँ तक कहा कि यदि ये सांसद औपचारिक आवेदन देते हैं, तो तृणमूल नेतृत्व उनकी वापसी पर सकारात्मक विचार कर सकता है.

दलबदल की खबरों पर NCPI की सख्त सफाई

तृणमूल से अलग होकर एनडीए को समर्थन देने वाले बागी सांसदों के गुट, जिसे नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के नाम से जाना जा रहा है, ने पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद या सांसदों की नाराजगी की खबरों का पुरजोर खंडन किया है. पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी आधिकारिक सफाई में कहा गया है कि आंतरिक विवाद और तीन सांसदों के अलग-अलग रुख अपनाने से जुड़ी खबरें पूरी तरह से “झूठी, भ्रामक और बिना किसी तथ्यात्मक आधार” के हैं. NCPI ने दावा किया कि उनके सभी सांसद पूरी तरह से एकजुट हैं और वे पश्चिम बंगाल के समग्र विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय हित के लिए पूरी निष्ठा के साथ समर्पित हैं.

ये भी पढ़ें: ‘पर्ची लाओ, तब लगाऊंगा ऑक्सीजन’, मंडला में एंबुलेंस बनी मौत की सवारी; ‘हत्या’ का जिम्मेदार कौन?

अयोग्यता की मांग पर अड़ी TMC

इस पूरे सियासी उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बागी गुट पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी और प्रवक्ता कुणाल घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) के तहत उन बागी सांसदों को तुरंत अयोग्य घोषित करने की मांग उठाई है, जो टीएमसी के चुनाव चिन्ह पर जीतकर आए थे लेकिन अब एनडीए खेमे के साथ खड़े हैं. संसद के बाहर कल्याण बनर्जी द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन और कुणाल घोष के तीखे बयानों से साफ है कि तृणमूल इस बगावत को कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर चुनौती देने के मूड में है.

कौन मारेगा बाजी और किसकी पड़ेगी खटाई? (West Bengal Political Update)

संसद कैंटीन की तस्वीरें और एनडीए बैठक से तीन सांसदों की अनुपस्थिति यह दर्शाती है कि पश्चिम बंगाल का राजनीतिक ड्रामा अब अपने सबसे दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है. यदि बागी सांसदों का एक धड़ा (+3) वापस मूल तृणमूल कांग्रेस की तरफ रुख करता है और दूसरी तरफ वरिष्ठ नेताओं की संदेहास्पद मुलाकातों (-1) से नया गणित बनता है, तो यह संपूर्ण “+3-2=1” का समीकरण किसी के लिए संजीवनी तो किसी के लिए बड़ी राजनीतिक खटाई साबित हो सकता है यह देखना बेहद दिलचस्प होगा?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

12 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

15 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

19 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

24 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

33 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

35 minutes ago