देश

2000 Rupee Note: 2 हजार रुपये के नोटों की वापसी पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- ‘एक और सनकी, तुगलकी ड्रामा लोगों को मुश्किल में डाल देगा’

Mamata Banerjee Attack On Modi Government: 2 हजार के नोटों की बंदी का एलान होते ही तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इनके सर्कुलेशन को बंद करने को लेकर विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर है. एक ओर जहां बीजेपी नेता सुशील मोदी ने इसे काले धन पर दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक बता डाला. वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे सनकी और तुगलकी ड्रामा बताया है.

सनकी और तुगलकी नोटबंदी का ड्रामा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “2000 रुपये के नोटों को लेकर एक और सनकी और तुगलकी नोटबंदी का ड्रामा आम लोगों को को एक बार फिर से मुश्किल में डाल देगा. ये निरंकुश उपाय इस शासन के मूल रूप से जनविरोधी और क्रोनी पूंजीवादी प्रकृति को छिपाने के लिए है. एक निरंकुश सरकार के इस तरह के दुस्साहस को बड़े पैमाने पर लोग भूलेंगे नहीं.” शुक्रवार को आरबीआई के इस एलान ने देश में एक बार फिर नोटबंदी की याद दिला दी है. वहीं अब कांग्रेस से लेकर तमाम राजनीतिक दल मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

CM भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने RBI पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “RBI से हम पूछना चाहेंगे कि आपने 2000 का नोट बंद क्यों किया? कारण क्या है? आप अपने ही फैसले को 7 साल बाद बदल दे रहे हैं. नोट छापने में 1600-1700 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. ये देश के करदाताओं का पैसा हैखुद का फैसला है ना मतलब जैसे थूक के चाटना.”

इसे भी पढ़ें: UP News: “सरकार ऐसे लोगों को जेल में डालकर रखे …” दो IAS समेत 5 अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त की जांच शुरू होने पर बोलीं सांसद मेनका गांधी

मार्केट से कैसे गायब हो गए नोट- सीएम गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2000 के नोट बंद होने पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, “अगर दो हजार के नोट को बंद ही करना था तो इसे लाया ही क्यों गया था. अगर दो हजार का नोट पहले से चलन में नहीं था तो इसपर को भी जवाब देना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी बताना चाहिए की दो हजार के नोट मार्केट से कैसे गायब हो गए.

Rohit Rai

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

35 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

52 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago