खेल

IPL 2023: शतक से चूक गया धाकड़ बल्लेबाज, इस कीवी बल्लेबाज के बल्ले से दहली दिल्ली

Devon Conway, IPL 2023: सीएसके द्वारा पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनने के बाद कॉनवे और गायकवाड़ ने 14.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े और बल्लेबाजों के आने के लिए मंच तैयार किया. गायकवाड़ ने 50 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 79 रन बनाए, कॉनवे ने 52 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाए. दोनों ही बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदाबजों की खूब धुनाई की.

शतक से चूके डेवन कॉन्वे 

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे ने एक बार फिर शानदार पारी खेली है और अर्धशतक जमाया है. ये कॉन्वे का इस सीजन का पांचवां अर्धशतक है.

ये भी पढ़ें: KKR vs LSG: अब रसेल नहीं, केकेआर के लिए ये बल्लेबाज है ‘X-FACTOR’, लखनऊ को दोंगे चुनौती

गायकवाड-कॉन्वे की शतकीय साझेदारी

डेवेन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड की सलामी जोड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स को दमदार शुरुआत दिलाई,.दोनों के बीच शतकीय ओपनिंग साझेदारी हुई. गायकवाड ने 50 गेंदों पर 79 रन की अहम पारी खेली. वहीं डेवोन कॉनवे 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

दिल्ली के सामने 214 रन का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करने के बाद डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके को एक मजबूत शुरुआत दिलाई. इस साझेदारी के दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

CSK: ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा

DC: डेविड वॉर्नर, राइली रूसो, यश ढुल, अमन खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नॉर्किया

Amit Kumar Jha

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

9 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

14 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

29 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago