देश

ममता के मंत्री ने की हदें पार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

ममता बनर्जी के मंत्री और TMC  नेता अखिल गिरि ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. TMC नेता अखिल गिरि का एक वीडियो काफी तेजी से  वायरल हो रहा है, जिसमें वो राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए दे रहे हैं. उनके इस बयान के बाद वो विवादों में गिर गए हैं. अखिल गिरि ने राष्ट्रपति के लुक को लेकर टिप्पणी की है.

राष्ट्रपति पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

दरअसल बीते शुक्रवार को TMC नेता शहीद दिवस समारोह के मौके पर नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री लोगों के बीच जाकर उन्हें संबोधित कर रहे थे. अखिल गिरि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साध रहे थे. अधिकारी को धमकी देते हुए अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिए बिना उन पर टिप्पणी की . उन्होंने कहा कि TMC लोगों को उनके रूप से नहीं आंकती है. सुवेंदु अधिकारी कहते हैं कि मैं अच्छा दिखने वाला नहीं हूं. वो कितना सुंदर है. हम लोगों को उनके रूप से नहीं आंकते. हम आपके राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं. आपका राष्ट्रपति कैसा दिखता है?.

बीजेपी हुई हमलावर

अखिल गिरि के इस बयान के बाद हर तरफ उनको आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस बयान के बाद ममता बनर्जी और उनके मंत्री बीजेपी के निशाना के आ गए हैं. बीजेपी ने मंत्री अखिल गिरी के इस  बयान पर ममता बनर्जी को जमकर घेरा है. अपने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी और TMC पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी हमेशा से आदिवासी विरोधी रही हैं और उन्होंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया. हालांकि इस मामले में अभी तक बंगाल की CM के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कांग्रेस नेता ने पहले भी किया था राष्ट्रपति का अपमान

वैसे ये पहला ऐसा मौका नहीं है जब किसी कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान किया हो. इससे पहले भी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया था. तब उन्होंने कहा था कि आज भी जाने की कोशिश करेंगे. हिंदुस्तान की ‘राष्ट्रपत्नी’ सबके लिए हैं. हमारे लिए क्यों नहीं है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago