देश

Gujrat Election: पिता नरोदा पाटिया दंगे का दोषी, BJP ने बेटी को बनाया अपना उम्मीदवार

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने गुजरात दंगों के नरोदा पाटिया नरसंहार मामले के एक दोषी की बेटी को टिकट दिया है. वह नरोदा सीट से चुनाव लड़ेंगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने नरोदा से डॉक्टर पायल कुकरानी को टिकट दिया है. पायल के पिता मनोज नरोदा पाटिया दंगे के दोषी हैं. जिन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और बाद में स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दे दी गई थी. फिलहाल वे जेल से बाहर हैं.

कांग्रेस ने बीजेपी के इस फैसले को लेकर सवाल उठाया है. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने नरोदा पाटिया दंगे के आरोपी की बेटी को टिकट देकर शर्मनाक फैसला लिया है. बीते गुरुवार यानि कि 10 नवंबर को बीजेपी ने को इसकी घोषणा की थी.

बता दें कि बीजेपी की महिला उम्मीदवारों में पायल सबसे युवा और काफी पढ़ी लिखी उम्मीदवार हैं. उन्होंने रूस से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एनीस्थीसिया) की पढ़ाई की है.

बीजेपी से टिकट मिलने के बाद पायल ने कहा, ‘मुझे बेहद खुशी है कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे टिकट दिया. मेरे पिता ने पार्टी को अपने 40 साल दिए हैं. मेरी मां पार्षद हैं. शिक्षा पूरी करने के बाद मैंने अपनी मां के चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लिया था. मैंने डोर टू डोर कैंपेन में भी हिस्सा लिया है. मुझे चुनाव जीतने का पूरा भरोसा है. मैं भारी अंतर से जीतूंगी. मैं केवल और केवल प्रगति और विकास की दिशा में काम करूंगी.’

नरोदा पाटिया घटना 28 फरवरी, 2002 को हुई थी. जहां दंगाई भीड़ द्वारा 97 लोगों की हत्या कर दी गई थी.बता दें कि ये घटना सामूहिक हत्या का सबसे बड़ा मामला बताया जाता हैं. जहां गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एस-6 कोच को जलाने के बाद हुआ था, जिसमें 59 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर अयोध्या से लौट रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago