आशीष मिश्रा, रिपोर्ट
रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद के चलते एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से हमला किया फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके बाद युवक ने खुद के गले पर चाकू से वार किया और खुद को भी आग के हवाले कर दिया. गंभीर रूप से झुलसी हुई युवती और युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की कैसे सरकारी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.
घायल युवती ने अस्पताल में बताया कि उसका आरोपी युवक के साथ पिछले दस वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब युवक के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था तो युवती ने अपने लिए दूसरा रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया. इसी बात से नाराज होकर युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
युवती यूपी के देवबंद के नागल क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है और बुग्गावाला क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में काम करती है जबकि युवक मुजफ्फरनगर निवासी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है वहीं इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…