Operation Sindoor: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद का मत है कि आतंकवाद एक गंभीर खतरा और मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है. देश और इसके लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और शांति के लिए इसका समूल नाश होना अत्यंत आवश्यक है.
आतंकवाद के खिलाफ देश की सशस्त्र सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को देशभर के सभी धर्मों और समुदायों का सम्पूर्ण समर्थन मिल रहा है. पूरा भारत एकजुट होकर हमारी सेनाओं के साथ खड़ा हैं.
साथ ही, हम इस बात पर विशेष बल देना चाहते हैं कि इस महत्वपूर्ण क्षण में, सभी नागरिकों के लिए एक साथ आना और एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना अनिवार्य है.
विभाजन या सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे का इस्तेमाल देश हित के खिलाफ है और इसे स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर रोका जाना चाहिए. हम सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों और समूहों से देश की एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी सम्मान बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक होने और सामूहिक एकजुटता के प्रदर्शन की अपील करते हैं.
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: PAK के आतंकी ठिकानों पर बरसीं भारत की मिसाइलें, तो CHINA क्या बोला…जानिए
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…