Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

रुड़की में युवक ने प्रेमिका पर चाकु से किया हमला…फिर पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, खुद को भी किया घायल

प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद के चलते एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से हमला किया फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके बाद युवक ने खुद के गले पर चाकू से वार किया और खुद को भी आग के हवाले कर दिया.

Murder Case

आशीष मिश्रा, रिपोर्ट


रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद के चलते एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से हमला किया फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके बाद युवक ने खुद के गले पर चाकू से वार किया और खुद को भी आग के हवाले कर दिया. गंभीर रूप से झुलसी हुई युवती और युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की कैसे सरकारी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.

घायल युवती ने अस्पताल में बताया कि उसका आरोपी युवक के साथ पिछले दस वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब युवक के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था तो युवती ने अपने लिए दूसरा रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया. इसी बात से नाराज होकर युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

युवती यूपी के देवबंद के नागल क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है और बुग्गावाला क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में काम करती है जबकि युवक मुजफ्फरनगर निवासी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है वहीं इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.


ये भी पढ़ें: “परिवार का इकलौता कमाने वाला था हमारा बेटा”, आतंकी हमले में मारे गए आदिल हुसैन के माता-पिता की आंखों से नहीं थम रहे आंसू, सरकार से की ये मांग


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026