भारतीय वायुसेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर शहर में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मुख्यालय पर हवाई हमला किया है, ऐसी जानकारी पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह हमला बहावलपुर के मारकज़ सुभान अल्लाह परिसर पर किया गया, जो इस आतंकी संगठन का प्रमुख अड्डा माना जाता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में करीब 14 आतंकियों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मारकज़ सुभान अल्लाह को न केवल JeM का ऑपरेशनल सेंटर माना जाता है, बल्कि यह स्थान संगठन के सरगना मौलाना मसूद अजहर का निवास स्थान भी रहा है.
बहावलपुर पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर है और लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों का गढ़ माना जाता है. यह परिसर पाकिस्तानी सेना की 31वीं कोर के मुख्यालय के पास स्थित है, जिससे यह संदेह और गहराता है कि JeM को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियों से संरक्षण मिल सकता है.
मौलाना मसूद अजहर, जिसे 2019 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था, लंबे समय तक बहावलपुर में खुलकर सक्रिय रहा. हालांकि हाल के वर्षों में उसकी सार्वजनिक मौजूदगी कम होती गई है. अब संगठन की कमान उसके भाई अब्दुल रऊफ अजहर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के हाथ में है.
यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति और जवाबी रणनीति का संकेत देती है. ऑपरेशन सिंदूर को आतंकी ढांचों को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor का बजरंग कनेक्शन! बोले Sudhanshu Trivedi- वज्र देह दानव दलन
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…