हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से भारी तबाही मची है. जिले के पधर उपमंडल की चौहारघाटी स्थित कोरतंग गांव से सटे नाले में अचानक आए पानी के सैलाब में तीन पुल बह गए. तेज बहाव के कारण नाले के किनारे स्थित खड़ी फसलें व बागीचे भी पानी और पहाड़ से आए मलबे में समा गए. खराब मौसम में लोगों को अपनी जान का खतरा भी सता रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे गांव को ही भविष्य में गंभीर खतरे का सामना करना पड़ सकता है.
मंडी जिले में बादल फटने और भूस्खलन होने पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत नुकसान और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताने अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचीं. उन्होंने कहा- मैं स्थिति का पूरा ब्यौरा केंद्र सरकार को प्रस्तुत करूंगी और राज्य के लिए रिलीफ फंड की मांग करूंगी.
उन्होंने कहा, ”हमारे जिले में बहुत नुकसान हुआ है. जानमाल की हानि हुई है. कई दुकानें और घर बह गए हैं. मैं इसका ब्यौरा केंद्र सरकार को दूंगी, साथ ही राज्य के लिए राहत और फंड की मांग करूंगी. पिछली बार केंद्र सरकार ने हिमाचल को हजारों करोड़ की सहायता दी थी, जो पूरी तरह से जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पाई. इस बार उम्मीद करती हूं कि राज्य सरकार राहत राशि को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाएगी.”
वहीं, पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर और बीडीसी सदस्य कमला ठाकुर ने कहा, “नाले के कटाव और तेज बहाव ने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.” उन्होंने उप-जिलाधिकारी को क्षेत्र की स्थिति और संभावित खतरे को लेकर रिपोर्ट भेजते हुए शीघ्र राहत की मांग की.
घटना पर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रशासन की एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया है, जो नुकसान का जायजा लेकर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.
इस बीच हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा, प्रदेश में बरसात से भारी नुकसान हो रहा है. लगातार हो रही बरसात से खासकर मंडी जिले में भारी नुकसान हुआ हैं.
आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक मदद पहुंच रही है. पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी ने इसकी जानकारी दी और कहा, “केंद्र सरकार ने यहां सेना के जवान भेजे हैं, जिससे राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हिमाचल में आपदा से पहले ही 2006 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई.”
हिमाचल प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि पिछले दो सालों में राज्य में कई बड़े नुकसान हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार ने बरसात में आपदा से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की है.
ये भी पढ़े: दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर जे पी नड्डा का बड़ा बयान, पिछली सरकार पर फंड न खर्च करने का आरोप
भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा केस में नागपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ लाई गई…
PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…
भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…
दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…