देश

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 90वां जन्मदिन ‘चुगलाखंग बौद्ध मठ’ में हर्षोल्लास के साथ मना, मोदी सरकार के मंत्री ने ऐसे दीं शुभकामनाएं

Dalai Lama Birthday Celebrations : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) का 90वां जन्मदिन रविवार को हिमाचल प्रदेश की बौद्ध नगरी मैक्लोडगंज स्थित ‘चुगलाखंग बौद्ध मठ’ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर देश-विदेश से हजारों बौद्ध अनुयायी, निर्वासित तिब्बती और विदेशी पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हुए.

जन्मदिन समारोह का आयोजन केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से किया गया था, जिसमें खुद दलाई लामा (Dalai Lama) भी मौजूद रहे. समारोह की शुरुआत पारंपरिक बौद्ध रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई.

इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह (Rajeev Ranjan Singh) ने कहा, “दलाई लामा ने सत्य और अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया को दिया है. हम उनके जन्मदिन में भाग लेने और उनकी दीर्घायु की कामना करने भारत सरकार की ओर से यहां आए हैं. हम उम्मीद करते हैं कि वह दीर्घायु हों.”

अपने जन्मदिन के अवसर पर दलाई लामा ने सैकड़ों अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं एक साधारण बौद्ध भिक्षु हूं. मैं व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन मनाने में विश्वास नहीं रखता, लेकिन अगर इस अवसर पर दूसरों की भलाई के लिए काम किया जाए, तो वह मेरे लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है.” उन्होंने करुणा, सौहार्द और आंतरिक शांति के महत्व पर विशेष जोर दिया और दुनिया को अहिंसा और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया.

समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) और राजीव रंजन सिंह (Rajeev Ranjan Singh) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu), अमेरिकी अभिनेता और धर्मगुरु के अनुयायी रिचर्ड गेरे, और सिक्किम के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए.

किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा, “एक अनुयायी के रूप में और लाखों लोगों की ओर से मैं कहना चाहता हूं कि हम दलाई लामा के सभी निर्णयों और परंपराओं का पूरी तरह से पालन करेंगे. जो भी दिशा-निर्देश उनकी संस्था की ओर से जारी किए जाएंगे, उनका अनुसरण भारत सरकार और हम सब करेंगे.”

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि दलाई लामा जैसे महान धर्मगुरु हमारे बीच निवास करते हैं. उन्होंने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा पूरे विश्व को दी है. ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य दे.”

आईएएनएस

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

27 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

28 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

29 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

38 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

38 minutes ago