देश

दूध बेचकर कमाई: 65 वर्षीय मानीबेन ने 1 साल में बेचा 1.94 करोड़ का दूध, कहा- इस साल 3 करोड़ रुपये का बेचुंगी

Gujarat Dairy Sector: देश में सहकारी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ने न केवल आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है, बल्कि सामाजिक प्रेरणा का भी स्रोत बनाया है. गुजरात में बनासकांठा की रहने वाली मानीबेन जेसुंगभाई चौधरी ऐसा ही एक नाम हैं, जिन्‍होंने वर्ष 2024-25 में 1.94 करोड़ रुपये का दूध बेचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उनकी यह उपलब्धि गुजरात के पशुपालन क्षेत्र में सहकारी मॉडल (Milk Cooperative) की सफलता को दर्शाती है.

मानीबेन (Maniben Jesungbhai Chaudhary) अब 2025 में 3 करोड़ रुपये की दूध बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करता है.

मानीबेन की प्रेरक यात्रा

65 वर्षीय मानीबेन, कांकरेज तालुका के कसरा गांव की निवासी, प्रतिदिन 1,100 लीटर दूध स्थानीय दि पटेलवास (कसरा) दुग्ध उत्पादक सहकारी मंडली में जमा कराती हैं. वर्ष 2024-25 में उन्होंने 3,47,180 लीटर दूध की आपूर्ति की, जिसका मूल्य 1.94 करोड़ रुपये रहा. इस उपलब्धि ने उन्हें बनासकांठा जिले में ‘श्रेष्ठ बनास लक्ष्मी’ श्रेणी में दूसरा स्थान दिलाया. हाल ही में बादरपुरा में आयोजित आमसभा में उन्हें सम्मान पत्र से नवाजा गया. मानीबेन की सफलता ने ग्रामीण महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.

बनास डेयरी का मार्गदर्शन

मानीबेन के सबसे छोटे बेटे विपुल ने बताया कि बनास डेयरी (Banas Dairy) के निरंतर मार्गदर्शन ने उनकी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वर्ष 2011 में उनके पास केवल 10-12 गाय और भैंस थीं, जो अब बढ़कर 230 से अधिक हो गई हैं. वर्तमान में उनके पास 140 भैंसें, 90 गायें और 70 बछड़े हैं. इस वर्ष वे 100 और भैंसें खरीदकर दूध उत्पादन को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. मानीबेन के पशुपालन कार्य में 16 परिवार शामिल हैं, जो आधुनिक मशीनों का उपयोग कर दूध संग्रह करते हैं. यह सामूहिक प्रयास आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.

गुजरात में महिला सशक्तिकरण

गुजरात के पशुपालन क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय है. राज्य में 16,000 से अधिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में से 4,150 समितियां महिलाओं द्वारा संचालित हैं. कुल 36 लाख से अधिक सदस्यों में 11 लाख से ज्यादा महिलाएं हैं. बनास डेयरी, जो प्रतिदिन लगभग 90 लाख लीटर दूध संकलित करती है, में महिला पशुपालकों का योगदान महत्वपूर्ण है. कई महिला सदस्य प्रतिवर्ष 50 लाख रुपये से अधिक का दूध आपूर्ति कर आर्थिक स्थिरता हासिल कर रही हैं.

सहकारिता से आत्मनिर्भरता की मिसाल

बनास डेयरी (Banas Dairy), 1969 में स्थापित, एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्था है, जो गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) के तहत कार्य करती है. यह प्रतिदिन 75-90 लाख लीटर दूध संकलित करती है और अमूल ब्रांड के तहत उत्पादों का विपणन करती है. मानीबेन जैसे पशुपालकों की सफलता सहकारी मॉडल की ताकत को दर्शाती है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

यह भी पढ़िए: पशु-भेड़ पालन विभाग सचिव रविंदर कुमार ने किया विभिन्न पशुपालन विभाग के फार्मों का दौरा, दिए ये जरूरी निर्देश

Also Follow Bharat Express on X

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

6 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

10 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

51 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

58 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

58 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago