देश

मणिपुर में फिर गूंजी गोलियों! हिंसा में 30 घर खाक, 5 दिन का डिजिटल ब्लैकआउट

Manipur Violence: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर एक बार फिर हिंसा की लपटों में घिर गया है. उखरुल जिले के लिटन सारेइखोंग गांव में मंगलवार तड़के ताजा हिंसा भड़क उठी. हथियारबंद उपद्रवियों ने कई राउंड फायरिंग की और 30 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया. बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है और अफवाहों को रोकने के लिए 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

हिंसा की शुरुआत शनिवार रात को हुई, जब लिटन गांव में तांगखुल नागा समुदाय के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. इसके बाद तनाव बढ़ता गया. सोमवार रात हथियारबंद बदमाशों ने लिटन सारेइखोंग में तांगखुल नागा समुदाय के घरों को निशाना बनाया. जवाब में कुकी समुदाय के घरों पर भी हमले हुए.

मंगलवार को फिर भड़की हिंसा (Manipur Violence Update)

मंगलवार सुबह फिर से गोलीबारी हुई और खाली पड़े मकानों में आग लगा दी गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पहाड़ी इलाकों से उठता धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है. मणिपुर सरकार के गृह आयुक्त ने आदेश जारी कर उखरुल जिले में ब्रॉडबैंड, वीपीएन और मोबाइल डेटा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से 5 दिनों के लिए बंद कर दिया है. प्रशासन का कहना है कि गलत सूचनाओं और अफवाहों से हिंसा और भड़क सकती है.

जान बचाकर भाग रहे लोग

हिंसा के डर से लिटन सारेइखोंग और आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पलायन कर रहे हैं. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपना घर छोड़कर पड़ोसी जिले कांगपोकपी के सुरक्षित इलाकों (मोटबुंग और सैकुल) की ओर भाग रहे हैं. पुलिस और असम राइफल्स ने इलाके की घेराबंदी कर ली है, लेकिन रुक-रुक कर फायरिंग जारी है.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद यूनुस की हवा निकली! BNP या जमात… किसके साथ बांग्लादेश की जनता? जानें ओपिनियन पोल के आंकड़े

आखिर क्यों बढ़ा तनाव? (Manipur Violence News)

तांगखुल नागा संगठनों ने उखरुल और कामजोंग जिलों में कुकी समुदाय की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है. मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

8 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

27 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

37 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago