देश

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लेकर मनजिंदर सिरसा का बड़ा खुलासा, दिल्ली सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली के अंदर लाखों रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का वोटर आईडी बनाया है. यह वोटर आईडी एक-एक निर्वाचन क्षेत्र में हजारों की तादाद में बने हैं. मैंने राजौरी गार्डन की तथ्यों और नामों के साथ सूची बनाकर चुनाव अधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त को उसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है.

सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप

हैरानी इस बात की है कि मुस्लिम बहुल बूथों के ऊपर मतदात सूची में नाम दर्ज कराए गए. ये फर्स्ट टाइम वोटर (पहली बार मतदाता) दिखाए गए हैं. अगर कोई 18 साल, 19 साल, 35 साल, 42 साल, 55 साल का होगा तो वो पहली बार मतदाता कैसे हो सकता है? इनका वोट कहां से आकर यहां बना है? कोई उनका पुराना रिकॉर्ड नहीं रखा गया है. ये लोग हजारों- हजारों करोड़ रुपये अब तक सरकार का मुफ्त में लूट चुके हैं. सरकार इनको सब सुख सुविधाएं दे रही है.

“रोहिंग्याओं पर हजारों करोड़ खर्च हो रहे”

हजारों करोड़ रुपये इनको कैश में दिया जा रहा है. एक एक व्यक्ति को हजार-हजार, दो-दो, चार-चार हजार रुपये दिया जा रहा है. दिल्ली का कड़ी मेहनत से कमाया हुआ पैसा रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के ऊपर लौटाया जा रहा है. मैंने राजौरी गार्डन की तथ्यों और नामों के साथ सूची बनाकर मुख्य चुनाव आयुक्त को दी है. मैंने उनसे अपील की है कि यहां वोटों को काटा जाए और अरविंद केजरीवाल के ऊपर झूठे वोट बनाने का आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए. इनसे और आम आदमी पार्टी से वो करोड़ों रुपये वसूले जाएं जो रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के ऊपर सरकार ने खर्च किए हैं.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले पर भारत ने व्यक्त की गहरी चिंता, कहा- पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोगों को लूटा जा रहा है. केवल वोटों के लिए और अपनी राय सत्ता को कायम करने के लिए अवैध लोगों को लाकर दिल्ली के अंदर बसाया जा रहा है. मेरे और आपके परिवार के लिए ये लोग खतरा बनने वाले हैं. अगर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मेरे और आपके परिवार दिल्ली के अंदर कभी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे. इसका अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी बहुत बड़ा कारण है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago