अजब-गजब

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फैली जहरीली गंध, रूस के मॉड्यूल को किया गया बंद, इस रहस्यमयी घटना के बारे में पता लगा रहे वैज्ञानिक

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर 23 नवंबरको एक अजीब और खतरनाक घटना हुई, जब रूसी कॉस्मोनॉट्स को एक विचित्र, जहरीली और तीव्र दुर्गंध का सामना करना पड़ा. यह गंध इतनी तेज थी कि इसे सहन करना मुश्किल हो गया, जिसके बाद कॉस्मोनॉट्स ने तुरंत स्पेस स्टेशन और यान के बीच का हैच बंद कर दिया और अपनी सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव गियर पहने.

कब हुई ये घटना?

यह घटना उस समय हुई जब रूस का कार्गो यान प्रोग्रेस स्पेस स्टेशन से जुड़ा. यान उस हिस्से से जुड़ा था, जिसे रूस का पॉय्स्क मॉड्यूल (Poisk Module) कहा जाता है. यह वह गैलरी जैसा हिस्सा है जो यान और स्टेशन को जोड़ता है. यान के जुड़ने के बाद पॉय्स्क और स्पेस स्टेशन के बीच का हैच खोला गया, ताकि स्टेशन पर सामान उतारा जा सके. इसी दौरान एक तेज दुर्गंध महसूस होने लगी, साथ ही कुछ बूंदें हवा में तैरती हुई नजर आईं.

कॉस्मोनॉट्स ने तुरंत बंद किया हैच

कॉस्मोनॉट्स ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया, हैच बंद किया और प्रोटेक्टिव गियर पहनने के बाद एयर स्क्रबर्स को सक्रिय कर दिया. एयर स्क्रबर स्पेस स्टेशन के वातावरण को साफ करने के लिए काम करते हैं, ताकि कोई भी हानिकारक गैस या केमिकल बाहर निकलने से पहले उसे हटाया जा सके. नासा ने इस घटना के बाद यह पुष्टि की कि इस घटना से स्टेशन पर मौजूद किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ.

गंध का अब तक नहीं लगा पता

हालांकि, इस रहस्यमयी गंध के स्रोत का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह पॉय्स्क मॉड्यूल से आ रही लीकेज की वजह से हो सकती है. कार्गो यान के खोलने पर उसमें रखी सामग्री प्रेशराइज्ड स्थिति में होती है, जिससे निकलने वाली गैसों से यह गंध उत्पन्न हो सकती है.

यह भी पढ़ें- NASA ने अंतरिक्ष में ‘आग उगलते गिटार’ जैसी अद्भुत आकृति को किया कैप्चर, जानिए क्या है यह घटना

पॉय्स्क मॉड्यूल ने पहले भी स्पेस स्टेशन के लिए समस्याएँ पैदा की हैं. दरअसल, पिछले पांच सालों से इस मॉड्यूल में लीकेज की समस्याएं बनी हुई हैं, जो भविष्य में स्पेस स्टेशन के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकती हैं. हालिया घटना इस मॉड्यूल में हो रही लीकेज का एक और संकेत हो सकती है, जो भविष्य में और गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

8 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

20 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago