देश

राजघराने का विवाद थमा: सिटी पैलेस के गेट खुले, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने जताई खुशी

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में राजतिलक की रस्मों को लेकर छिड़ा विवाद अब थम गया है. इसके साथ ही सिटी पैलेस के दरवाजे गुरुवार शाम 6 बजे खोल दिए गए हैं. 25 नवंबर से राजघराने में चल रहे विवाद के बाद से ही सिटी पैलेस के दरवाजे बंद थे, जो अब खुल चुके हैं.

दरअसल 25 नवंबर को दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ का चित्तौड़गढ़ में राजतिलक हुआ था. उसके बाद वे सिटी पैलेस में धूणी माता के दर्शन के लिए जाने वाले थे. इसको लेकर उनके चाचा ने वकिल के जरिए न्यूज पेपर में एक आम सूचना जारी की थी. जिसमें उन्होने कहां कि पैलेस में अनाधिकृत व्यक्तिों के प्रवेश को लेकर रोक रहेगी. इसी के कारण क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया था.

राजतिलक के बाद जब विश्वराज सिंह मेवाड़ धूणी के दर्शन के लिए सिटी पैलेस पहुंचे तो वहां पर पहले से ही दरवाजे बंद थे. दोनों पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा की नौबत पथराव तक आ गई. उसके बाद से ही पैलेस के दरवाजे बंद थे. जिन्हें आज फिर से टूरिस्ट के लिए खोल दिया गया है. इस मौके लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रशासन को धन्यवाद भी दिया.

ये भी पढ़ें- 500 और 2,000 रुपये के नोटों को लेकर सरकार ने किया बड़ा खुलासा, आप भी हो जाएं सतर्क!

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि राजमहल के द्वार खुल चुके हैं. उसी जोश और उत्साह के साथ में यह द्वार फिर से खुल चुके हैं. राजमहल अब सभी सैलानियों, पर्यटकों और अपने लोगों का फिर से स्वागत करने के लिए तैयार है. फिर से सौहार्द का माहौल कायम हुआ है. अब राजमहल में एंट्री शुरू हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

8 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

19 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

32 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago