देश

‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में PM Modi ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का किया जिक्र, कहा-यह राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी का भाव है

‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत, उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है. आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसने हर हिंदुस्तान का सिर गर्व से ऊंचा कर दियापीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें

पीएम मोदी ने मन की बात को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्निशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है. इस अभियान के बाद पूरे देश में ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर एक नई ऊर्जा दिख रही है. कई बातें मन को छू जाती हैं. एक मां-बाप ने कहा कि अब हम अपने बच्चों के लिए सिर्फ भारत में बने खिलौने ही लेंगे. देशभक्ति की शुरुआत बचपन से होगी.”

छुट्टियां देश के किसी खूबसूरत जगह में ही बिताएं

प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ परिवारों ने शपथ ली है कि हम अपनी अगली छुट्टियां देश के किसी खूबसूरत जगह में ही बिताएंगे. कई युवाओं ने ‘वेड इन इंडिया’ का संकल्प लिया है, वो देश में ही शादी करेंगे. किसी ने ये भी कहा है कि अब जो भी गिफ्ट देंगे, वह किसी भारतीय शिल्पकार के हाथों से बना होगा.”

पीएम मोदी ने देशवासियों की सराहना करते हुए कहा, “साथियों, यही तो है, भारत की असली ताकत ‘जन-मन का जुड़ाव, जन-भागीदारी’. मैं आप सबसे भी आग्रह करता हूं, आइए, इस अवसर पर एक संकल्प लें. हम अपने जीवन में जहां भी संभव हो, देश में बनी चीजों को प्राथमिकता देंगे. यह सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात नहीं है, यह राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी का भाव है. हमारा एक कदम, भारत की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान बन सकता है.”


ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat में बोले PM Modi- सेना के पराक्रम ने हिंदुस्तान का सिर गर्व से ऊंचा किया, सुनाई कटेझरी गांव की कहानी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

23 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

24 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

24 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

31 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

39 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago