Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mann Ki Baat 122 Episode

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि हाल ही में बिहार के पांच शहरों में आयोजित खेलों इंडिया गेम्स में पूरे भारत से 5,000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इन खिलाड़ियों ने बिहार की मेहमान नवाजी और खेल भावना की जमकर तारीफ की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में मधुमक्खी पालन का भी जिक्र किया और बढ़ते शहद उत्पादन पर खुशी जाहिर की. पीएम मोदी ने शहद की मिठास को आत्मनिर्भर भारत का स्वाद बताया.

'मन की बात' के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत, उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से लेकर पिछले महीने हुए पहलगाम हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कटेझरी गांव में बस सेवा शुरू होने जैसे मुद्दे पर चर्चा किया.